VIDEO: सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर मैदान छोड़कर भागे, भीड़ देख हवा हुई थी टाइट, हैरान कर देगा वीडियो

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर मैदान छोड़कर भागे थे.
श्रेयस अय्यर बैक इंजरी के कारण टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से बाहर हैं.

नई दिल्ली. भारतीय टीम में पिछले एक साल में कुछ खिलाड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं. जिसमें सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) का नाम सबसे ऊपर देखने को मिलता है. एक तरफ सूर्या ने 3 शतक के साथ 2022 में टी20 क्रिकेट में रनों का पहाड़ खड़ा किया. वहीं, दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर तीनों फॉर्मेट में एक साल के भीतर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर साबित हुए. अब इन दोनों बल्लेबाजों का एक वीडियो सामने आया है जब सूर्या के एक शॉट पर मैच देख रही भीड़ मैदान में घुस जाती है.

दरअसल, श्रेयस अय्यर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक विडियो शेयर किया है, जिसमें वह सूर्यकुमार यादव के साथ बैटिंग करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में स्ट्राइक पर सूर्या एक जोरदार शॉट लगाते हैं, जिसके बाद मैदान के किनारे खड़ी भीड़ आपा खो बैठती है. मैदान में भीड़ को आते देख स्काई और अय्यर तेजी से घभराकर भागते नजर आए. श्रेयस अय्यर ने स्टोरी पर बताया है कि यह वीडियो 5 साल पहले का है. अब दोनों ही इस मजेदार वीडियो का आनंद लेकर यादें ताजा कर रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Tags: Shreyas iyer, Suryakumar Yadav

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें