
मनिंदर सिंह/कैथल. कैथल के बाल भवन में बने हुए डे केयर सेंटर में बच्चे की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद विभाग हरकत में आया है . कैथल में देर शाम एक बच्चे की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें कैथल के बाल भवन में बने हुए डे केयर सेंटर टीचर बच्चों को बुरी तरीके से मारपीट कर रही थी .वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों ने भी इसका संज्ञान लिया और लिखित रूप में शिकायत थाना सिविल में दी और इस वीडियो पर राज्य मंत्री कमलेश डांडा ने भी संज्ञान लिया और उच्च अधिकारियों को इस पर कार्रवाई के लिए निर्देश दिया था.
आज विभाग की तरफ से कार्रवाई करते हुए आरोपी टीचर कविता को निलंबित कर दिया गया है और जो तीन हेल्पर यहां पर काम करती हैं उन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.उनसे पूछा गया है कि जब यह कृत्य यहां पर हो रहा था तो उन्होंने अधिकारियों को इसकी शिकायत क्यों नहीं की. कैथल सिविल लाइन थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर महिला टीचर कविता के खिलाफ बाल न्याय अधिनियम की धारा 82 और भारतीय दंड संहिता की धारा 323 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.इस मामले में पुलिस की जांच जारी है.
वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी टीचर को किया गया निलंबित
इस बारे जब जिला बाल कल्याण अधिकारी की गई तो उन्होंने कहा कि 7:00 बजे यह वीडियो वायरल हुआ था.मैंने इसका संज्ञान लिया और अधिकारियों से भी मैंने बात की. हमने उच्च अधिकारियों की जानकारी मामले की जानकारी दी. विभाग ने आरोपी टीचर कविता को निलंबित कर दिया गया है और वहां पर नियुक्त तीन हेल्पर है उन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.
10 फीट की दूरी फिर भी बाल कल्याण अधिकारी को नहीं लगी भनक
गौरतलब है कि डे केयर सेंटर का कमरा और जिला बाल कल्याण अधिकारी का कार्यालय आमने-सामने मात्र 10 फीट की दूरी पर और एक ही छत के नीचे हैं. दोनों के मुख्य द्वार आमने-सामने हैं . जब बच्चों के साथ मारपीट और रोने चीखने की आवाज भवन के बाहर तक जा रही थी तो मात्र 10 फीट पर बैठे अधिकारी के कार्यालय में क्यों नहीं पहुंची ?
डे केयर सेंटर में नहीं है है सीसीटीवी
ऐसा पहली बार नहीं हुआ हां वीडियो जरूर पहली बार बना है. हो सकता है कि किसी हेल्पर ने यह वीडियो बनाया हो. ताकि बच्चों के साथ न्याय हो सके। दूसरा तथ्य यह है कि पूरे बाल भवन में कैमरे लगे हुए हैं सिर्फ डे केयर सेंटर के अंदर कैमरा नहीं लगा है. इन सभी तथ्यों को अगर जोड़कर देखें तो बाल भवन के अधिकारी की कार्यशैली पर भी प्रश्न चिन्ह लगता है उनकी भी जांच होनी चाहिए.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 07, 2023, 22:47 IST








