मुरादाबाद में टाटा मैजिक और केंटर की भिड़ंत में अब तक 10 लोगों की मौत, 13 घायल अस्पताल में भर्ती

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुरादाबाद. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में तेज़ रफ़्तार का कहर देखने को मिला है जहां सड़क हादसे में 13 लोग घायल हो गए जबकि 10 की मौत हो गई है. एसएसपी मुरादाबाद हेमराज मीणा ने इसकी पुष्टि की है. मीणा ने बताया कि मुरादाबाद से उत्तराखंड की तरफ़ जा रहे केंटर की काशीपुर से आ रहे टाटा मैजिक से आमने-सामने की टक्कर हो गई. टक्कर लगने के बाद अनियंत्रित टाटा मैजिक और केंटर सड़क से नीचे जाकर गड्ढे में पलट गया.

टाटा मैजिक में सवार 14 लोग इस हादसे का शिकार हो गए. हादसे के बाद मौके पर जमा हुए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर राहत अभियान शुरू कर दिया. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया. हादसे का शिकार हुए गंभीर रूप से घायल टाटा मैजिक सवार लोगों को अस्पताल भेज दिया गया. घटना थाना भगतपुर क्षेत्र के ग्राम खैरखाता के काशीपुर करनपुर रोड की बताई जा रही है.

सीएम योगी ने दिए तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मुरादाबाद में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है. साथ ही मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं. साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है.

मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है. मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी करने के निर्देश दिए.

Tags: Accident, Moradabad News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें