फ्लॉप फिल्में और विपरीत समय, अब मेडिटेशन के लिए नेपाल पहुंचे आमिर खान, 10 दिन में क्या फिर चमकेगी किस्मत?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी. आमिर खान की आखिरी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के बाद आमिर खान ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया है. बीते कुछ महीनों से आमिर खान लगातार अपने घर पर ही समय बिता रहे थे. अब आमिर खान विपसना मेडिटेशन के लिए नेपाल पहुंच गए हैं. आमिर खान नेपाल के काठमांडू एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान यहां 10 दिनों तक विपसना मेडिटेशन में हिस्सा लेंगे. आमिर खान बीते कुछ समय से फिल्मों से दूर चल रहे हैं.

फिल्म फ्लॉप के बाद से ही ब्रेक पर हैं आमिर खान

अपनी दमदार एक्टिंग और विजन के दम पर बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दे चुके आमिर खान इन दिनों ब्रेक पर हैं. साल 2022 में आई फिल्म लाल सिंह चड्ढा सुपरफ्लॉप रही थी. ये एक बड़े बजट की फिल्म थी. इससे पहले आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान भी कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. अमिताभ बच्चन, आमिर खान, कैटरीना कैफ समेत कई दिग्गज सितारों से सजी ये फिल्म लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आई. अब आमिर खान ब्रेक पर हैं और जल्द ही वापसी कर सकते हैं. आमिर खान ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए हैं.

aamir khan, aamir khan reached nepal for vipassana, aamir khan in nepal, aamir khan meditation in nepal, aamir khan movies, aamir khan wife, aamir khan children, aamir khan instagram, aamir khan son, aamir khan net worth, aamir khan movies latest, aamir khan family,

साल 2022 में आई फिल्म लाल सिंह चड्ढा सुपरफ्लॉप रही थी.

गर्दिश में हैं आमिर खान के सितारे

हालांकि इन दिनों आमिर खान की किस्मत के सितारे गर्दिश में हैं और उनकी फिल्में कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं. आपको ये जानकर हैरान होगी कि आमिर के नाम बॉक्स ऑफिस पर कई सारे रिकॉर्ड हैं. साल 2016 में आई आमिर की फिल्म ‘दंगल’ हाइएस्ट ग्रोसिंग फिल्मों की सूची में टॉप पर बनी हुई है. शाहरुख खान की फिल्म पठान ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए लेकिन इस फिल्म की कमाई का रिकॉर्ड आज भी बरकरार है. इस फिल्म की कुल कमाई 1924 करोड़ रुपये रही थी.

बॉक्स ऑफिस पर बना चुके कई रिकॉर्ड

आमिर खान ने ही बॉक्स ऑफिस पर पहली 100 करोड़ी, फिर 200 और 300 करोड़ी फिल्में दी थीं. हालांकि इन दिनों आमिर खान के सितारे गर्दिश में हैं और फिल्मों से दूर शांति की तलाश कर रहे हैं. अब आमिर खान नेपाल पहुंचे हैं. यहां वे 10 दिनों तक मेडिटेशन करेंगे. इसके बाद वापस भारत लौट आएंगे. आमिर खान ने अपनी वापसी की अभी तक कोई सूचना नहीं दी है. लेकिन ये पहली बार नहीं है जब आमिर खान ने फिल्मों से ब्रेक लिया है. आमिर खान पहले भी फिल्मों से ब्रेक लेकर अपना समय बिता चुके हैं.

Tags: Aamir khan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें