
हाइलाइट्स
IPO पर दांव लगाकर कमाई करने का एक नया मौका आने वाला है.
225 करोड़ रुपये तक फ्रेश इश्यू होंगे जारी
भारतीय कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्री में एक अग्रणी कंपनी
नई दिल्ली. आप आईपीओ में पैसे लगाते हैं तो इसे संभाल कर रखें. दरअसल, शेयर बाजार में निवेशकों के लिए कमाई का एक और मौका मिलने वाला है. देश की पांचवीं सबसे बड़ी ब्रांडेड तार और केबल बनाने वाली कंपनी आरआर काबेल (RR Kabel) अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी आईपीओ (IPO) लाने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने आईपीओ के जरिए फंड जुटाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी सेबी (SEBI) के पास शुरुआती दस्तावेज जमा कराए हैं.
ड्राफ्ट रेड हेयरिंग प्रॉस्पेक्ट्स (DRHP) के मुताबिक, आईपीओ के तहत 225 करोड़ रुपये तक के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और प्रोमोटर और अन्य शेयरहोल्डर्स 1.72 करोड़ से ज्यादा इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) लाएंगे. ओएफएस में शेयर बेचने वालों में महेंद्रकुमार रामेश्वरलाल काबरा, हेमंत महेंद्रकुमार काबरा, सुमीत महेंद्रकुमार काबरा, काबेल बिल्डकॉन सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड और राम रतन वायर्स लिमिटेड हैं.
कहां होगा फंड का इस्तेमाल
इनके अलावा अमेरिका की निजी इक्विटी फर्म टीपीजी कैपिटल भी ओएफएस के अंतर्गत कंपनी में अपनी आंशिक हिस्सेदारी बेचेगी. आरआर काबेल में टीपीजी कैपिटल की 21 फीसदी हिस्सेदारी है. कंपनी नए शेयरों से जुटाई गई 170 करोड़ रुपये की राशि का उपयोग बैंकों और वित्तीय संस्थानों के कर्ज को आंशिक या पूरी तरह कर्ज चुकाने में करेगी.
वित्त वर्ष 2021-22 में 214 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ
कंपनी भारतीय कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्री में एक अग्रणी कंपनी है. आरआर ग्लोबल ग्रुप की इकाई आरआर काबेल ने वित्त वर्ष 2021-22 में 214 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ और 4,386 करोड़ रुपये का राजस्व कमाया. बीते वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तीन तिमाहियों के लिए कंपनी ने 125 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ और 4,083 करोड़ रुपये का राजस्व कमाया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Business news, Business news in hindi, IPO, SEBI
FIRST PUBLISHED : May 07, 2023, 21:18 IST








