Ricky Ponting on Virat Knock: 46 गेंद… 55 रन, विराट कोहली की ‘एंकर’ वाली पारी पर क्यों उठ रहे सवाल?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

विराट ने पहले विकेट पर डुप्लेसी के साथ 82 रन की साझेदारी की
कोहली ने 46 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली जिसमें 5 चौके शामिल थे

नई दिल्ली. विराट कोहली (Virat Kohli) ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल के 50वें मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेली. बावजूद इसके रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore) को इस मुकाबले में मुंह की खानी पड़ी. कोहली ने पहले विकेट के लिए कप्तान फाफ डुप्लेसी के साथ मिलकर 82 रन जोड़े. कोहली की इस ‘एंकर’ वाली पारी पर सवाल उठाए जा रहे हैं. विराट कोहली की 46 गेंदों पर खेली गई 55 रन की पारी से टी-20 प्रारूप में पारी संवारने वाले बल्लेबाजों यानि एंकर की घटती भूमिका को लेकर फिर से बहस शुरू हो गई है.

कोहली की इस पारी के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की टीम को इस मैच में 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. दिल्ली ने फिल सॉल्ट की बड़ी अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 गेंद शेष रहते ही यह मैच जीत लिया था. आरसीबी का मध्यक्रम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है और ऐसे में कोहली का आखिर तक टिके रहने का रवैया सही माना जा सकता है लेकिन इससे उनकी टीम को कम से कम 20 रन का नुकसान हुआ जो कि फिरोज शाह कोटला में उनकी टीम के लिए विजयी स्कोर हो सकता था. कोहली ने पहली 18 गेंदों पर केवल 19 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें:No-ball: क्रिकेट में नो बॉल क्या है? यह कितने तरह की होती है… अंपायर कब करता है इसका इशारा, जानिए सबकुछ

Pakistan ODI Rankings: खतरे में पाकिस्तान का ताज… फैसला आज, क्या 100वें वनडे को यादगार बना पाएंगे बाबर आजम

पोंटिंग एंकर की भूमिका पर संदेह जता चुके हैं
इससे साफ जाहिर होता है कि टीमों को अगर पावर प्ले में अच्छा स्कोर बनाना है तो उसे आक्रामक बल्लेबाजी करनी होगी. ऐसे में पारी सवारने वाले बल्लेबाजों की भूमिका गौण हो जाती है. दिल्ली के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग इस सत्र के शुरू में टी20 में एंकर की भूमिका पर संदेह व्यक्त कर चुके हैं.

पोंटिंग ने रहाणे को लेकर कही ये बात
ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व कप्तान ने कहा था, ‘मेरा मानना है कि अगर आपके पास आक्रामक और पावरफुल बल्लेबाज हैं तो वह एंकर की भूमिका निभाने के लिए अपना खेल बदल सकते हैं लेकिन पारी संवारने वाले की भूमिका निभा रहा बल्लेबाज बमुश्किल ही 200 के स्ट्राइक रेट से रन बना पाएगा. इस साल अगर कोई खिलाड़ी ऐसा कर सकता है तो वह अजिंक्य रहाणे है.’

‘ घटती जा रही एंकर की भूमिका’
दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को हराकर इस सीजन अपनी चौथी जीत दर्ज की. 8 अंकों के साथ दिल्ली पॉइंट टेबल में 9वें नंबर पर है.’ बकौल पोंटिंग, ‘ मुझे लगता है कि एंकर की भूमिका घटती जा रही है. यह क्रीज पर उतरने वाले बल्लेबाज पर निर्भर करता है क्योंकि कई बार आपको वैसी शुरुआत नहीं मिलती जैसे आप चाहते हैं और ऐसे में आपको अपनी भूमिका बदलने के लिए मजबूर होना पड़ता है.’

(इनपुट- भाषा) 

Tags: DC vs RCB, IPL 2023, Ricky ponting, Virat Kohli

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें