यह कैसी सजा! स्कूल की फीस नहीं भर पाए बच्चे, टीचर ने 30 बार लिखवाया ‘कल मैं अपनी फीस…’, अब हुई सस्पेंड

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

ठाणे के एक प्राइवेट स्कूल कुछ बच्चों ने स्कूल फीस जमा नहीं की थी.
इसे लेकर एक महिला टीचर में बच्चों को अमानवीय सजा दी.
महिला टीचर ने फीस नहीं जमा करने वाले बच्चों से 30 बार लिखवाया ‘कल मैं अपनी फीस लाना नहीं भूलूंगा.’

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिला (Thane News) के एक प्राइवेट स्कूल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, महाराष्ट्र के ठाणे शहर में कुछ छात्रों को स्कूल की फीस (School Fees) नहीं भरने पर एक महिला टीचर द्वारा कथित तौर पर दंड दिया गया है. हालांकि, मामले के सामने आने के बाद स्कूल प्रशासन ने शिक्षिका को निलंबित कर दिया है. टीचर ने जिस तरह का दंड दिया है वह काफी अमानवीय है.

न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार ठाणे में एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 6 की शिक्षिका ने 19 अप्रैल को फीस न जमा करने वाले छात्रों से अपनी कॉपी में 30 बार यह लिखने को कहा कि ‘कल मैं अपनी फीस लाना नहीं भूलूंगा.’ शिक्षिका द्वारा छात्रों को लिखने के लिए कहे गए नोट की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. इसके बाद शिक्षिका का अभिभावकों ने विरोध शुरू कर दिया.

पढ़ें- 20वीं सदी में बुक किए थे 2 फ्लैट, 21वीं सदी में मिला मालिकाना हक, हैरान कर देगी मुंबई के शख्स की कहानी

उचित कार्रवाई का निर्देश
घटना को ठाणे नगर निगम (TMC) ने गंभीरता से लिया और निकाय आयुक्त अभिजीत बांगर ने शिक्षा अधिकारी को स्कूल का दौरा करने और मामले की जांच करने का आदेश दिया. TMC ने शनिवार को एक प्रेस रिलीज में कहा कि शिक्षा अधिकारी ने जांच की. इसके बाद स्कूल प्रशासन ने शिक्षिका को निलंबित कर दिया है. प्रेस रिलीज में यह भी कहा गया कि शिक्षा विभाग ने स्कूल को शिक्षिका के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

” isDesktop=”true” id=”6117899″ >

साथ ही स्कूल को चेतावनी भी दी गई है कि स्कूल में दोबारा इस तरह की घटना ना हो. प्रेस रिलीज में कहा गया है कि स्कूल मामले की जांच कर रहा है और शिक्षा विभाग इस पर नजर बनाए हुए है. अभिजीत बांगर ने आगे कहा कि इस तरह से छात्रों पर दबाव बनाना गलत है. TMC के प्रेस रिलीज में कहा गया है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत ऐसी स्थिति पैदा करना प्रतिबंधित है जहां स्कूली छात्रों को भावनात्मक या शारीरिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है. आगे कहा गया कि ऐसी स्थिति का बच्चों के दिमाग पर गंभीर प्रभाव पड़ता है और स्कूलों को इसके बारे में जागरूक होने की जरूरत है.

Tags: Maharashtra, Private School

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें