Viral Photo: नौकरी के लिए लगाया गजब जुगाड़! वायरल हुई जॉब एप्लीकेशन, साथ में लगाया डेथ सर्टिफिकेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली (Viral Photo, Job News). सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है. हाल ही में आईपीएस रुपिन शर्मा ने ट्विटर पर एक जॉब एप्लीकेशन की फोटो शेयर की है (Rupin Sharma IPS). इसे पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. इससे साबित होता है कि एक अदद नौकरी की तलाश में व्यक्ति कुछ भी कर सकता है.

आईपीएस रुपिन शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वह 1992 बैच के अफसर हैं. आईपीएस रुपिन शर्मा फिलहाल नागालैंड में डीजीपी के पद पर कार्यरत हैं (Rupin Sharma DGP Nagaland). वह ट्विटर पर मजेदार फोटोज शेयर करते रहते हैं. उन्होंने जो जॉब एप्लीकेशन शेयर की है, उसे पढ़कर आप हैरान तो होंगे ही, अपनी हंसी पर कंट्रोल भी नहीं कर पाएंगे (Trending News).

मौत के बदले नौकरी!
एक शख्स ने नौकरी के लिए एप्लीकेशन लिखी है (Job Application Letter). इसके लिए उसने काफी रिसर्च की है. वहां के काम-काज पर नहीं, बल्कि कंपनी में काम करने वाले लोगों पर. उसने जॉब एप्लीकेशन की शुरुआत में लिखा- आपकी कंपनी के टेक्निकल मैनेजर की मृत्यु हो गई है. मैं मृत मैनेजर के रिप्लेसमेंट के तौर पर कंपनी जॉइन करना चाहता हूं.

सिर्फ एक मौके की थी तलाश
युवक ने आगे लिखा, मैं जब भी नौकरी के लिए आवेदन करता था, मुझे बताया जाता था कि यहां कोई वैकेंसी नहीं है. लेकिन इस बार मैंने आपको रंगे हाथों पकड़ लिया है. इस बार आपके पास कोई बहाना नहीं है क्योंकि मैं मृत मैनेजर के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ था. इससे यह साबित होता है कि उसकी वाकई में मौत हुई है.

सीवी के साथ लगाया डेथ सर्टिफिकेट
इस शख्स ने जॉब एप्लीकेशन में अपने सीवी यानी रिज्यूमे के साथ उस टेक्निकल मैनेजर का डेथ सर्टिफिकेट भी अटैच किया है. रुपिन शर्मा के इस पोस्ट को अब तक 5 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इस पर कमेंट भी मजेदार आ रहे हैं. हर कोई जानना चाहता है कि इतनी मेहनत के बाद भी उस व्यक्ति को उक्त कंपनी में नौकरी मिली या नहीं.

ये भी पढ़ें:
जेईई मेन के 5 टॉपर, सबका सपना एक, कंप्यूटर साइंस में बीटेक
अनुपमा के चमकते सितारे, किसी के पास है मैनेजमेंट की डिग्री, कोई है सॉफ्टवेयर इंजीनियर

Tags: Job news, Job Search, Viral Photo

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें