Karnataka Elections 2023 Live Updates: बेंगलुरु में BJP का शक्ति प्रदर्शन, PM मोदी का मेगा रोड शो जारी, उमड़ी भीड़

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बेंगलुरु. कर्नाटक विधानसभा चुनाव में महज तीन दिन बचे होने के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को बेंगलुरु में अपना लगभग 6 किलोमीटर लंबा मेगा रोडशो शुरू किया. पीएम मोदी का यह रोड शो केम्पेगौड़ा मूर्ति, न्यू तिप्पासंद्रा जंक्शन से शुरू हुआ, जो कि ट्रिनिटी सर्कल और एमजी रोड तक जाएगा. इसके बाद दोपहर एक बजे वे शिवमोगा में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

पीएम नरेंद्र मोदी शिव के दर्शन के साथ अपने कर्नाटक चुनाव अभियान का समापन करेंगे. वे शाम 4.45 बजे मैसूर के नंजनगुडू स्थित श्री कंठेश्वर मंदिर में भगवान के दर्शन करेंगे. पीएम मोदी ने शनिवार को भी बेंगलुरु में 26 किलोमीटर लंबा रोड शो किया था. बेंगलुरु दक्षिण के सोमेश्वर भवन आरबीआई ग्राउंड से मल्लेश्वरम के सांके टैंक तक निकाले गए इस रोड शो को पूरा होने में करीब साढ़े तीन घंटे का समय लगा था.

अधिक पढ़ें …

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें