Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, इन तीन ट्रेनों का कोलारस में रहेगा स्टॉपेज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सुनील रजक/शिवपुरी: जिले के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है, जहां पर भोपाल मंडल के अंतर्गत आने वाले कोलारस स्टेशन पर अब तीन ट्रेनों का स्टॉपेज 6 माह के लिए अस्थाई तौर पर कर दिया गया है. इतना ही नहीं 5 मई से कोलारस स्टेशन पर ट्रेन रुकना भी प्रारंभ हो गई है.

कोलारस स्टेशन मास्टर सुरेश कुमार ने बताया कि भोपाल मंडल के अंतर्गत आने वाले कोलारस स्टेशन में तीन ट्रेनों का स्टॉपेज 6 माह के लिए अस्थाई तौर पर दिया गया है. ग्वालियर होकर जाने वाली ग्वालियर-रतलाम एक्सप्रेस, रतलाम-ग्वालियर एक्सप्रेस 5 मई से कोलारस स्टेशन पर रुकेगी. वहीं रतलाम-भिंड व भिंड-रतलाम एक्सप्रेस 6 मई से कोलारस स्टेशन पर रुकेगी. जबकि देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस 5 मई से व इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस 7 मई से कोलारस स्टेशन पर रुकेगी.

बता दें कि कोलारस स्टेशन पर इन ट्रेनों के स्टॉपेज को लेकर लंबे समय से मांग चल रही थी. इन ट्रेनों के स्टॉपेज से शिवपुरी के लोगों को खासा सुविधा मिलेगी. आपको बता दें कि ग्रीष्मावकाश में रेल यात्रियों की संख्या ज्यादा बढ़ जाती है.

इन ट्रेनों का कोलारस में मिला स्टॉपेज
11125 रतलाम-ग्वालियर एक्सप्रेस- 5 मई सुबह 3:48 बजे से 3:50 बजे तक
11126 ग्वालियर-रतलाम एक्सप्रेस- 5 मई रात 9:48- 9:50 बजे तक
21125- रतलाम-भिंड एक्सप्रेस- 6 मई सुबह 3:48 बजे- 3:50 बजे तक
21126- भिंड-रतलाम एक्सप्रेस- 6 मई रात 9:48- 9:50 बजे तक
14317 इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस- 7 मई रात 2:46 बजे-2:48 बजे तक
14318 देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस- 5 मई रात 8:43-8:45 बजे तक

Tags: Indian Railways, Mp news, Shivpuri News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें