हरियाणाः खेत में मिली महिला की अर्धननग्न लाश, शरीर पर चोट के निशान, बह रहा था खून

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यमुनानगर. हरियाणा के यमुनानगर के कस्बा साढौरा के गांव रसूलपुर में शनिवार को एक 31 वर्षीय महिला का खून से सना हुआ शव अर्धनग्न हालत में बरामद हुआ है. महिला के शरीर पर चोट के निशान थे और रक्त रसाव भी हो रहा था. आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद एसपी मोहित हांडा दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए और सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई.

बरहाल, पुलिस महिला की पहचान के लिए प्रयास कर रही है और इस मामले से जुड़ी सभी परतों को बारिकी से खंगाल रही है. पहली नजर में ऐसा माना जा रहा है कि महिला की हत्या कर उसका शव झाड़ियों में फेंका गया है. महिला का शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है ताकि इस बात की पुष्टि हो सके कि कहीं हत्या से पहले महिला के साथ दुष्कर्म तो नही किया गया.

आपके शहर से (यमुनानगर)

डीएसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है. कुछ लोगों ने महिला का नाम तो बताया है, लेकिन इस बात की अभी पुष्टि नही हुई है. महिला के शरीर पर चोटों के निशान हैं। महिला के शरीर से रक्त रसाव भी हो रहा है. महिला के शव पर सबसे पहले जिसकी नजर गई वह युवक पास ही दुकान में काम करता है. युवक ने बताया कि वह खाली पड़े प्लाट में झाड़ियों के पास फ्रेश होने गया था. उसने देखा कि झाड़ियों में अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव पड़ा है. वह घबरा गया और उसने इस बारे दुकानदार को बताया. दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

Tags: Haryana crime news, Haryana police

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें