मॉडलिंग से शुरू किया करियर, फिर हॉलीवुड तक भरी उड़ान, जैकी चेन के साथ भी फिल्म कर चुकी हैं अमायरा दस्तूर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर आज 30 साल की हो गईं हैं. अमायरा के जन्मदिन पर बॉलीवुड सितारों ने उन्हें बधाई दी है. फैन्स ने भी अमायरा को सोशल मीडिया के जरिए बर्थडे विश किया है. अमायरा दस्तूर ने मॉडलिंग के अपने करियर की शुरुआत की थी. 7 मई 1993 को मुंबई में जन्मी अमायरा ने कुछ साल तक धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई की.

इसके बाद अपने एक्टर बनने का ख्वाब पालने लगीं और स्कूल बदल लिया. मुंबई से स्कूलिंग पूरी करने के बाद अमायरा ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा. साथ में कॉलेज में भी एडमिशन ले लिया. अपने करियर की शुरुआत में अमायरा ने मॉडलिंग के कई शो किए. बाद में अमायरा ने अपने करियर की दिशा एक्टिंग की तरफ मोड़ दी. कई विज्ञापनों में नाम कमाने के बाद साल 2013 में अमायरा ने इश्क फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी. ये फिल्म 26  जुलाई 2013 को रिलीज हुई थी. अमायरा के साथ इस फिल्म में प्रतीक बब्बर नजर आए थे.

फ्लॉप रही थी पहली फिल्म

हालांकि ये फिल्म कोई खास कमाल नहीं कर पाई और अमायरा का डेब्यू बिगड़ गया. हालांकि अमायरा ने हार नहीं मानी और जी जान से मेहनत करती रहीं. साल 2017 में अमायरा ने जैकी चेन के साथ फिल्म कुंग फू योगा भी की थी. अमायरा का ये पहला इंटरनेशनल प्रोजेक्ट था. अमायरा बॉलीवुड में 25 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं. अमायरा ने बॉलीवुड के साथ साउथ सिनेमा में भी कई फिल्मों में काम किया है. अमायरा ने हिंदी के साथ तमिल तेलुगु आर दूसरी रीजनल भाषाओं की फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है.

जल्द ही आ रही फिल्म बघीरा!

अमायरा अब जल्द ही बघीरा फिल्म में नजर आने वाली हैं. ये फिल्म इसी साल रिलीज होने जा रही है. अमायरा लगातार एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं. अमायरा ने 30वें जन्मदिन पर उन्हें फैन्स ने जन्मदिन की बधाई भेजी है. साथ ही उनके उज्जव भविष्य की कामना की है. अमायरा ने 25 फिल्मों में काम कर लिया है, लेकिन अभी भी पॉपुलरिटी का दूसरा सिरा नहीं देख पाया है. अमायरा लगातार अपनी फिल्मों में अपनी एक्टिंग में धार दे रही हैं. जल्द ही अमायरा किसी बड़ी फिल्म में भी नजर आ सकती हैं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें