आज का राशिफल: तुला राशि वाले आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें, वृश्चिक, धनु राशि वाले वाणी पर रखें अंकुश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तुला राशिफल (Tula Rashifal, 07 May 2023)

मानसिक परेशानी रहने के कारण आज आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लेना चाहिए. आज कोई नया काम न करें. पारिवारिक सदस्यों के साथ विवाद टालना चाहते हों तो वाणी पर संयम रखें. आपको अपनी जिद थोड़ी छोड़नी होगी. वित्तीय लाभ हो सकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

वृश्चिक राशिफल (vrishchika Rashifal, 07 May 2023)

आज आप परिजनों के साथ मौजमस्ती में दिन व्यतीत करेंगे. आप शारीरिक और मानसिक रूप से आनंदित रहेंगे. प्रियजनों के साथ मिलकर आपको आनंद का अनुभव होगा. कोई अच्छा समाचार मिलने की संभावना है. मित्र या स्नेहियों से आपको उपहार मिलेगा, इससे आपको खुशी मिलेगी. प्रवास अच्छे रहेंगे, वैवाहिक जीवन सुखमय होगा. आपका दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा.

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 07 May 2023)

आज दिन थोड़ा कष्टदायक लग रहा है. परिजनों के साथ मतभेद हो सकते हैं. आपका व्यवहार उग्र होगा और आप क्रोधित रहेंगे. किसी के साथ उग्र दलील हो सकती है. स्वास्थ्य खराब होगा. आपको व्यवहार और वाणी पर अंकुश रखना होगा. दुर्घटना से बचाव के लिए सावधानी रखें. अधिक पैसे खर्च होंगे. कोर्ट- कचहरी के कामों में सावधान रहें.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें