राहुल गांधी का DU दौरा विवादों में, प्रॉक्टर ने कहा- जिम्मेदार लोगों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University)) ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक छात्रावास में ‘‘अचानक और अनधिकृत’’ दौरे से सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हुई और विश्वविद्यालय के अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों. गांधी ने शुक्रवार को स्नातकोत्तर छात्रावास का दौरा किया. कांग्रेस नेता ने छात्रों से बातचीत की और उनके साथ भोजन किया. डीयू ने एक बयान में कहा कि इस दौरे से कई छात्रों को दोपहर के भोजन के दौरान दिक्कतें हुईं और उनके लिए गंभीर सुरक्षा चिंता पैदा हो गई.

डीयू ने कहा कि छात्रावास प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया. डीयू ने कहा, ‘‘राहुल गांधी, कई बाहरी लोगों के साथ बिना किसी पूर्व सूचना के पांच मई को दोपहर के भोजन के समय स्नातकोत्तर छात्रावास में अचानक और अनधिकृत रूप से प्रवेश कर गए.’’

Tags: Congress, Delhi University, Rahul gandhi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें