DC vs RCB: मोहम्मद सिराज ने फिलिप साल्ट से लिया पंगा, उंगली दिखाकर मिलाई आंख, फिर ओपनर ने उड़ाए परखच्चे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

मोहम्मद सिराज और फिलिप साल्ट के बीच हुई गर्मा-गरम बहस.
दिल्ली ने आरसीबी को मात देकर जीता लगातार दूसरा मैच.

नई दिल्ली. आईपीएल (IPL 2023) में 50वां मुकाबला दिल्ली और आरसीबी (DC vs RCB) के बीच देखने को मिला. इस मैच में दिल्ली के बल्लेबाजों को वो प्रचंड फॉर्म देखने को मिली जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. टीम के सलामी बैटर फिलिप साल्ट (Philip Salt) ने अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग से आरसीबी के परखच्चे उड़ा दिए. लेकिन साल्ट के चौकों और छक्कों की बरसात ने आरसीबी के स्टार पेसर मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) पर नमक छिड़कने का काम किया. जिसके बाद दोनों प्लेयर्स के बीच गर्मा-गरमी देखने को मिली.

दरअसल, फिलिप साल्ट ने मोहम्मद सिराज के ओवर की पहली 2 गेंद पर 2 छक्के लगा दिए. वहीं, तीसरी गेंद पर भी फिलिप साल्ट नहीं रुके और एक शानदार चौका जड़ दिया. उसके बाद चौथी गेंद सिराज ने वाइड की और फिलिप साल्ट मुस्कुरा गए. जिसके बाद सिराज ने गर्मी दिखाई और फिलिप साल्ट से उंगली दिखाकर कुछ बहस की. हालांकि, वॉर्नर और अंपायर्स ने बीच-बचाव किया. इस बहस के बाद फिलिप साल्ट ने पूरी टीम की धुनाई कर दी और अकेले दम पर मैच को एकतरफा बना दिया. दोनों प्लेयर्स के बीच इस विवाद को वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है. हालांकि, मैच के अंत में दोनों गले लगते भी नजर आए.

Tags: DC vs RCB, IPL 2023, Mohammed siraj

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें