यू ट्यूब पर वीडियो देख सीखा तरीका, फिर हथियार लेकर लूट लिया बैंक, पुलिस ने दबोचा तो बताई कहानी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जयपुर. जयपुर पुलिस को अहम कामयाबी मिली है. राजधानी जयपुर के रामगढ रोड स्थित सायपुरा के मरुधरा ग्रामीण बैंक में 4 मई को दिनदहाड़े हथियार के दम पर हुई लूट की घटना का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है. जयपुर के एडिशनल कमिश्नर कैलाश विश्नोई ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि  सबूतों के आधार पर जांच को डीसीपी उत्तर राशि डोगरा डूडी की टीम ने लूट की घटना के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस दौरान आरोपियों के कब्जे से लूट की सारी रकम 5 लाख 66 हजार रुपये भी जब्त कर ली गई है.

आरोपियों के कब्जे से इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की बनी रिवाल्वर और 5 जिंदा कारतूस भी जब्त किए हैं. एडिशनल कमिशनर कैलाश विश्नोई ने बताया कि मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी सुभाष मीणा कानीखोर जमवारामगढ और दूसरा आरोपी गिर्राज मीणा सांगावाला आमेर जयपुर जिले के रहने वाले हैं. दोनों आरोपियों ने इंटरनेंट यानी यू ट्यूब पर लूट की वारदातों से जुड़े वीडिओ देखकर लूट का तरीका सीखा और फिर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया.

एडिशनल कमिश्नर ने कहा कि मामले में आरोपियों का पिछला क्रिमिनल रिकार्ड खंगाला जा रहा है. आरोपियों से मामले को लेकर भी गंभीरता से पूछताछ की जा रही है. विश्नोई ने बताया कि आरोपियों ने एक दिन पहले वीडिओ देखकर बैंक के सीसीटीवी और अलार्म का कनेक्शन काट दिया और दूसरे दिन दिन दिदहाड़े नकाब पहनकर इस घटना को अंजाम दिया. हथियार के दम पर सभी बैंककर्मियों को बंधक बनाने के बाद अपराधियों ने बैंक में मौजूद कैश लूट लिया था और फरार हो गए थे.

आपके शहर से (जयपुर)

Tags: Crime News, Jaipur news, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें