
सुनील रजक/शिवपुरी: जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मनियर टोल टैक्स के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने 6 साल के मासूम को कुचल दिया जिससे बच्चे की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार पुनीत शिवहरे पिता राजकुमार शिवहरे उम्र 6 साल निवासी अग्रवाल टाइल्स के पीछे मनियर टोल टैक्स के पास अपने घर के बाहर खेल रहा था.
कार छोड़कर चालक हो गया फरार
तभी एक बोलेरो MP33 CM 0905 के चालक ने गाड़ी बैक करते समय उसे दियाबच्चे को कुचल दिया. वाहन चालक गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया. इस पूरी घटना की तस्वीर पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. वहीं पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है.
बच्चे के पिता को आरोपियों ने धमकाया
बच्चे के पिता राजकुमार शिवहरे समेत परिजनों का कहना है कि जब बेटा को कुचला गया, उस समय बोलेरो में 2 पुरुष और 4 महिलाएं थीं. जो शादी के कार्ड बांटने इस बोलेरो में सवार हो कर आए थे. उन्होंने जाते समय हमें धमकाया कि मामले पैसे लेकर मामले को रफा-दफा कर दो. उनमें से एक महिला ने कहा था कि हमारा कोई कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएगा. मामले में रहवासी अशोक सिंह राजावत ने बताया कि कल आश्वासन के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई है. पुलिस किसी के दबाव में आ गई है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
बताया जा रहा है कि यह बोलेरो मनोज धाकड़ के नाम से रजिस्टर्ड है. मनोज धाकड़ पुत्र नेपाल धाकड़ पोहरी जनपद की बीलबरा पंचायत के परिहारपुरा का रहने वाला है. मनोज सतना में जल संसाधन विभाग में सब इंजीनियर के पद पर पदस्थ है. जिसकी शादी 9 मई को होनी है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Accident in MP, Madhyapradesh news, Shivpuri News
FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 22:30 IST








