DC vs RCB: 5 साल… 26 मैच बाद इंतजार खत्म, पुरानी टीम के खिलाफ बरसा विराट का साथी, ठोकी IPL की पहली फिफ्टी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

महिपाल लोमरोर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अर्धशतक ठोका
लोमरोर का ये पहला अर्धशतक है, वो 54 रन पर नाबाद लौटे

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 के 50वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला लिया था. विराट कोहली और फाफ ने आरसीबी को अच्छी शुरुआत दिलाई. इन दोनों बल्लेबाजों ने पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 51 रन जोड़े. बैंगलोर को पहला झटका 11वें ओवर में लगा. फाफ डुप्लेसी 32 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल पहली ही गेंद पर आउट हो गए. चौथे नंबर पर महिपाल लोमरोर बैटिंग के लिए उतरे और उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को बड़े स्कोर तक पहुंचाया.

महिपाल लोमरोर ने विराट कोहली के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 32 गेंद में 55 रन जोड़े. विराट कोहली आईपीएल की 50वीं फिफ्टी पूरी कर आउट हो गए. लेकिन, महिपाल ने दूसरे छोर से ताबड़तोड़ बैटिंग जारी रखी और 19वें ओवर में चौका लगाकर अपने 50 रन पूरे किए. ये आईपीएल में उनकी पहली फिफ्टी है. लोमरोर 29 गेंद में 54 रन बनाकर नाबाद लौटे. उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के उड़ाए. लोमरोर ने 2018 में राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीए डेब्यू किया था. उनका पहला अर्धशतक 5 साल और 26 मैच बाद आया.

DC vs RCB: विराट कोहली ने मैच से पहले छुए गुरु के पैर, फिर मैदान पर उतरते ही शिखर पर पहुंचे, रोहित कोसों पीछे

लोमरोर को आईपीएल में पहली बार 2016 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने खरीदा था. उस साल वो बांग्लादेश में अंडर-19 विश्व कप भी खेले थे. हालांकि, उन्हें दिल्ली की तरफ से खेलने का मौका नहीं मिला. इसके बाद महिपाल लोमरोर 2021 तक राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले. उन्होंने 2018 में राजस्थान के लिए ही डेब्यू किया था. आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस ऑलराउंडर को 95 लाख रुपये में खरीदा और 2023 सीजन के लिए भी रीटेन किया था और अब ये ऑलराउंडर आरसीबी के भरोसे पर खरा उतरा.

Tags: DC vs RCB, IPL 2023, Virat Kohli

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें