DDU Campus Placement : गोरखपुर विश्वविद्यालय में हुआ कैंपस प्लेसमेंट, जानिए कितने का मिला पैकेज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

DDU Campus Placement : दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में गुड़गांव बेस्ड कंपनी सेव मैक्स इंक ने कैंपस सेलेक्शन किया. ऑनलाइन कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित किया गया था. यह प्लेसमेंट ड्राइव रिलेशनशिप मैनेजर पद के लिए थी. कई चरणों में चलने वाली चयन प्रक्रिया में करीब दो दिन का वक्त लगा. कंपनी ने फाइनल राउंड में विश्वविद्यालय के स्टूडेंट आदित्य का चयन किया. कंपनी ने उन्हें सालाना तीन लाख 50 हजार रुपये के वार्षिक पैकेज पर हायर किया. वहीं सोनम पांडेय और शिवानी सोनकर को चार लाख रुपये सालाना पर हायर किया.

कैंपस प्लेसमेंट की जानकारी सेव मैक्स इंक की एचआर मैनेजर अंकिता त्रिपाठी ने दी है. इस प्लेसमेंट ड्राइव में विश्वविद्यालय के पांच दर्जन से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया था. इसमें एमबीए, बीबीए, बीकॉम और एमकॉम के स्टूडेंट्स शामिल थे.

आठ लाख से अधिक पैकेज पर हो चुका है सेलेक्शन

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

कैंपस में इसके पहले गुड़गांव बेस्ड कंपनी जीरो एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड ने आठ लाख सालान के पैकेज पर कैंपस सेलेक्शन किया था. कंपनी ने यह हायरिंग ग्रेजुएट ट्रेनी पद के लिए की थी. इसके लिए भी आयोजित कैंपस प्लेसमेंट इंटरव्यू ऑनलाइन हुआ था. जीरो एजुकेशन के लिए फाइनल राउंड में विश्वविद्यालय के स्टूडेंट आयुष विश्वकर्मा सेलेक्शन हुआ था. उन्हें कंपनी ने 6 लाख 60 हजार सालाना का पैकेज दिया था. वहीं हिमालिका सरीन और सर्वेश्वर शुक्ला को कंपनी ने आठ लाख 48 हजार का पैकेज दिया था.

डीडीयू आ रही हैं कई कंपनियां

जब से डीडीयू को ए ग्रेड मिला है कई सारी ब्लूचिप कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट के लिए आ रही हैं. इसमें विश्वविद्यालय के मेधावी स्टूडेंट्स हिस्सा ले रहे हैं. विश्वविद्यालय कॉर्पोरेट जगत में टैलेंट हब के रूप में अपनी पहचान बना रहा है.

ये भी पढ़ें-
MBA पासआउट करोड़पति परिवार को छोड़कर बनी साध्वी, 23 साल में हो गई थी मैनेजर
DU Education: दिल्ली विश्वविद्यालय में अब रात 8 बजे तक चलेंगी क्लास, जानें क्या है कारण

Tags: Government jobs, Job and career, Jobs in india

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें