झारखंड में नाबालिग से हैवानियत, घर में घुसकर रेप की कोशिश, विरोध करने पर मारा चाकू

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- नितेश कुमार

दुमका. झारखंड में एक नाबालिग के साथ हैवानियत की कोशिश की गई. जब उसने रेप के प्रयास को विफल करते हुए इसका विरोध किया तो मनचले ने उसे चाकू मार दिया. घटना दुमका जिला की है. जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती देर रात घर में सो रही एक नाबालिग के साथ एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया. लड़की ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने चाकू मारकर उसे घायल कर दिया.

पीड़ित लड़की को इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज करा रही नाबालिग जिसके दोनों हाथों में चाकू का जख्म है, उसने मुफस्सिल थाना में आवेदन दिया है. 15 साल की लड़की का कहना है कि 20 अप्रैल को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरडी गांव का रहने वाले युवक राजू टुडू ने उसके साथ दुष्कर्म किया है. लड़की ने अपने आवेदन में लिखा है कि जब उसने ये बात अपने घरवालों को बताई तो राजू कहने लगा कि इस बात को थाने तक मत ले जाओ मैं शादी कर लेता हूं, लेकिन कुछ दिन बाद वह उसने शादी से इंकार कर दिया.

पीड़ित के अनुसार चार मई की देर रात राजू उसके घर में घुसकर कमरे में आ गया और फिर जोर जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगा. उसने जब विरोध किया तो राजू ने चाकू से उस पर हमला कर दिया. उसने बचने की कोशिश की लेकिन फिर भी युवक ने उसके हाथों पर चार बार वार किया, जिससे वह घायल हो गई. इस दौरान चीख पुकार सुनकर उसके घर वाले वहां आ गए और राजू टुडू वहां से भाग निकला. इसके बाद उसके परिजनों ने उसे इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है.

मामले में सीडब्लूसी के पदाधिकारियों ने फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंच कर नाबालिग से मिलकर उसका बेहतर ढंग से इलाज हो इसका निर्देश दिया, वहीं आगे भी हरसंभव मदद का भरोसा दिया. पुलिसिया कार्रवाई में मुफ्फसिल थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

Tags: Crime News, Jharkhand news, Rape

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें