
सौरभ वर्मा.रायबरेली. प्रदेश सरकार किसानों को लगातार उन्नत बनाने के लिए प्रयासरत हैं. सरकार द्वारा किसानों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं. जिससे कि किसान हाईटेक तरीके से खेती कर सकें और साथ ही उन्नत किस्मों के बीज व पौधों का उपयोग कर सकें. इसके लिए सरकार ने रायबरेली जनपद में हाईटेक नर्सरी का निर्माण करा रही है जो लगभग पूरा हो चुका है. इसके बनने से किसानों को उन्नत किस्म के सब्जियों और फलों के पौधों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा.
इसी के साथ ही पड़ोसी जनपद के किसानों को भी इसका लाभ होगा आपको बताते चलें कि रायबरेली जनपद के विकास क्षेत्र शिवगढ़ में बन रही है. जहां पर उन्नति प्रजाति के पौधे किसानों को आसानी से मिल जाएगा . वहीं आपको बताते चलें कि रायबरेली जनपद में एक हाईटेक नर्सरी लगभग लगभग बनकर तैयार हो गई है जिसका जल्द ही शुभारंभ कर दिया जाएगा. वहीं सरकार ने दो और हाईटेक नर्सरी स्थापित करने के लिए बजट भी जारी कर दिया है. जिससे इन दोनों विकास क्षेत्र के किसानों को इसका सीधा लाभ मिल सकेगा. इन दोनों विकास क्षेत्रों के लगभग 20 हजार से अधिक किसान इस हाईटेक नर्सरी का लाभ उठा सकेंगे.
सब्जियों के 15 लाख पौधे तैयार करने का प्रयास
यहां पर सभी प्रकार के उन्नत प्रजाति के पौधे किसानों को उपलब्ध रहेंगे. जिससे वह अच्छे से अच्छा उत्पादन कर खासा मुनाफा भी कमा सकते हैं. यहां पर सब्जी फल कि लगभग दर्जनों प्रजातियों के पौधे मिलेंगे. यहां पर अमरूद पपीता के साथ ही आम की कई प्रजातियां रोग रहित मिलेंगे. यहां पर सब्जियों में शिमला मिर्च, हरी मिर्च, गोभी, टमाटर, लौकी, कद्दू, बैंगन समेत अन्य सब्जियों के 15 लाख पौधे तैयार किए जाएंगे. जिले के किसानों के साथ ही आसपास के जिलों के किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा.
हाईटेक नर्सरी बनाने के लिए शासन से बजट हुआ पास
न्यूज 18 से बात करते हुए जिला उद्यान अधिकारी केशव राम चौधरी ने बताया कि जिले के किसानों को हाईटेक बनाने के लिए सरकार द्वारा सतत प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में जनपद में किसानों की सुविधा हेतु दो और हाईटेक नर्सरी बनाने के लिए शासन से बजट मिल गया है. जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा साथ ही उन्होंने बताया कि जनपद के शिवगढ़ विकास क्षेत्र में एक हाईटेक नर्सरी बनकर तैयार हो गई है. जिसका जल्द ही शुभारंभ कराया जाएगा जिससे किसानों को अच्छे से अच्छे पौधे उपलब्ध हो सके. वहीं उद्यान विभाग में भी एक हाईटेक नर्सरी बनने के लिए सरकार द्वारा मंजूरी मिल गई है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Raebareli News, Uttar Pradesh News Hindi
FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 19:31 IST








