ट्रेन की बोगी में गर्ल गैंग की मस्ती, ‘खुदकुशी का शौक’ गाने पर किया जबर डांस, लोग बोले-‘क्या कॉन्फिडेंस है’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आजकल सोशल मीडिया ने लोगों को ऐसा सनकी बना दिया है कि बिना जगह और माहौल देखें लोगो रील और डांस वीडियोज़ बनाना शुरू कर देते हैं. और ऐसे में लोग इस बात का ख्याल बिल्कुल नहीं रखते कि उनकी इर्द गिर्द मौजूद लोग सहज है या फिर असहज. ये बात एक बार फिर इसलिए उठ रही है, क्योंकि लड़कियों के ग्रुप का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है. जिसे उन्होंने ट्रेन की बोगी में शूट किया है. हालांकि ये वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है और लड़कियों की अदाएं भी कमाल हैं. लेकिन फिर भी आपत्तियाँ हो रही हैं.

ट्विटर अकाउंट @vaidehihihaha पर शेयर वीडियो में गर्लगैंग ट्रेन की बोगी में जबरदस्त मस्ती करता नजर आया. ग्रुप में मौजूद लड़कियों ने ‘खुदकुशी का शौक’ गाने पर एक एक कर ऐसा डांस किया कि देखने वाले उन सभी का कॉन्फिडेंस और स्टाइल देखकर दंग रह गए. वीडियो पर लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

अब ट्रेन की बोगी में बना डांस वीडियो
वायरल वीडियो में ट्रेन की बोगी में सवार ढेर सारी लड़कियों का ग्रुप डांस करता नजर आया. जिसके लिए उन्होंने गाना चुना ‘खुदकुशी का शौक हो तो’. और इस बार ग्रुप में मौजूद एक एक लड़की ने पहले तो अलग अलग स्टेप्स कर अदाएं दिखाईं. फिर कैमरा पहुंचा लड़कियों के झुंड पर जिन्होंने एक साथ, एक जैसे स्टेप कर वीडियो को क्लोज़ किया. जिस वक्त लड़कियों का ये डांस वीडियो शूट हो रहा था, आसपास मौजूद बाकी यात्रियों के चेहरे भी देखे जा सकते हैं. जो सहज नहीं लग रहे थे. ट्रेन की ऊपरी बर्थ से लेकर लोअर बर्थ, फ्लोर और सीट के बीच में मौजूद जगह पर कुछ बैठी और कुछ खड़ी अवस्था में लड़कियों ने इस शूट को पूरा किया.

Tags: Ajab Gajab news, Girls Dance, Khabre jara hatke, Viral Video on Social Media, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें