कौन हैं सनी देओल की होने वाली बहू? बेटे करण जल्द लेंगे 7 फेरे, दादा भी रहे फिल्म मेकिंग के किंग, जानें पूरी डिटेल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई. बॉलीवुड के माचो मैन और एक्शन किंग के नाम से पॉपुलर सनी देओल के बेटे करण देओल भी एक्टिंग की दुनिया में आ चुके हैं. करण ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ (Pal Pal Dil Ke Paas) से की थी. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी और करण लोगों के दिल में जगह नहीं बना पाए.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब करण जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. बीते कुछ समय से करण देओल का फिल्म मेकर बिमल रॉय की पोती दिशा रॉय के साथ रिलेशनशिप चल रहा था. अब ऐसे में खबर आ रही है कि दोनों जल्द ही 7 फेरे लेकर नई जिंदगी की शुरुआत करने वाले हैं. हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. ॉ

कौन हैं दिशा रॉय?
बॉलीवुड के सबसे दिग्गज फिल्म मेकर्स में गिने जाने वाले बिमल रॉय की ग्रेट ग्रांड डॉटर दिशा रॉय हैं. विमल रॉय ने ‘दो बीघा जमीन’, देवदास, मधुमति, काबुलीवाला जैसी कई शानदार फिल्में दी हैं. दिशा की मां चिम्मू बी आचार्य साल 1998 में दुबई शिफ्ट हो गईं थीं. इसके बाद दिशा भी अपने पेरेंट्स के साथ स्कूलिंग दुबई से ही की. इसके बाद दिशा ने भी अपनी पढ़ाई अमेरिका की यूनिवर्सिटी से की है.

पहली फिल्म फ्लॉप ने तोड़ दिया था दिल

करण देओल ने कुछ दिनों पहले यूट्यूबर सिद्धार्थ कन्नन को इंटरव्यू दिया था. जिसमें करण ने बताया था कि ‘पहली फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ (Pal Pal Dil Ke Paas) के फ्लॉप होने के बाद वे काफी निराश हो गए थे. फिल्म नहीं चलने के कारण उन्हें काफी हताशा मिली थी. जब मैं इस गिल्ट से जूझ रहा था तो मेरे चाचा बॉबी देओल ने मुझसे बात की.

उन्होंने मुझे अपना उदहारण देते हुए समझाया भी था. करण ने कहा कि चाचा के साथ परिवार के सभी लोगों ने उन्हें हार न मानने के लिए प्रेरित किया’. बता दें कि करण देओल अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. फिल्मी परिवार में बड़े हुए करण ने भी अपने दादा, पापा और चाचा की तरह फिल्मों में आने का फैसला लिया था. अब करण जल्द ही पापा सनी और चाचा बॉबी के साथ फिल्म ‘अपने 2’ में नजर आएंगे.

Tags: Karan Deol, Sunny deol

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें