शरीर के नस-नस में खून को साफ कर देगा गिलोय, कब्ज को करे झट से दूर, 5 फायदे जान हैरान रह जाएंगे आप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

डायबिटीज के लिए बेहद फायदेमंद होता है गिलोय.
डाइजेशन को सही करता है गिलोय.

Giloy benefits: गिलोय एक तरह की जड़ी-बूटी है. जिसका इस्तेमाल सदियों से चिकित्सा में किया जा ता रहा है. गिलोय का इस्तेमाल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इम्युनिटी मजबूत करने से लेकर दर्द को कम करने तक गिलोय हर तरह से फायदेमंद हो सकता है. इसके अलावा स्वाइन फ्लू, डेंगू और मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारियों से भी बचाने का काम गिलोय कर सकता है. सामान्य तौर पर गिलोय का काढ़ा बनाकर पिया जाता है.

हेल्थलाइन में छपी एक खबर के अनुसार, गिलोय का उपयोग सालों से इंडिया में मेडिसिन के रूप में किया जाता रहा है. यह इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करने और ब्लड शुगर लेवल को सही रखने जैसी कई समस्याओं में लाभदायक है. गिलोय का रोजाना सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. गिलोय की पत्तियों से लेकर इसका तना और जड़ सबका इस्तेमाल किया जाता है. आइए आज हम आपको गिलोय के फायदे बताते हैं.

1.अस्थमा के मरीजों के लिए फायदेमंद: अस्थमा के मरीजों के लिए गिलोय रामबाण है. गिलोय का इस्तेमाल अस्थमा में होने वाली समस्याएं जैसे चेस्ट टाइटनेस, सांस लेने में समस्या, खांसी आदि में किया जाता है. अस्थमा के रोगी को गिलोय की जड़ को चबाने या गिलोय जूस को पीने की सलाह दी जाती है.

2.जोड़ों के दर्द में फायदेमंद: जोड़ों के दर्द में गिलोय बेहद फायदेमंद होता है. अगर आप जोड़ों में दर्द की समस्या से ग्रसित हैं तो गिलोय को डेली डाइट में शामिल करने के लिए इसके तने का चूर्ण बना लें और दूध में उबाल लें. दूध में मिलाकर इसे पीने से जोड़ों के दर्द में आराम मिल सकता है. वहीं अगर गठिया के दर्द से राहत पाना चाहते हैं तो इसे अदरक के साथ मिलकर पी सकते हैं.

ये भी पढ़ें- कीवी जूस के 5 जबरदस्त फायदे, पेट की चर्बी को गलाए, इम्यूनिटी करे बूस्ट, आज से ही करें सेवन

3.खून साफ करने के लिए: गिलोय के रोजाना उपयोग से खून साफ होता है. इसके लिए गिलोय के तनों को पानी में अच्छे से उबाल लें और उन्हें छान लें. फिर इस लिक्विड को पी लें. इससे शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर हो जाते हैं और खून साफ रहता है.

4.डाइजेशन सही करे: गिलोय पेट के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसके नियमित सेवन से डाइजेशन सिस्टम सही रहता है. पेट अच्छे से साफ होता है. यह डाइजेशन को सही कर कब्ज से राहत दिलाता है.

ये भी पढ़ें- 5 आदतों से लकड़ी की तरह कमजोर हो जाएंगी हड्डियां, फ्रैक्चर का भी बढ़ेगा खतरा, हो जाएं अलर्ट

5.डायबिटीज में फायदेमंद: डायबिटीज के मरीजों के लिए गिलोय बेहद फायदेमंद है. गिलोय एक हायपोग्लाइसेमिक ड्रग की तरह काम करता है और डायबिटीज के उपचार में मदद कर सकता है. हाई ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए इसका जूस पीने से लाभ होता है. इसके रोजाना सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ ही यह बुखार से भी छुटकारा दिलाता है.

Tags: Health benefit, Health News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें