Leo इस साल की मोस्ट अवेटेड तमिल फिल्मों में से एक है. लोकेश कनगराज निर्देशित लोकप्रिय स्टार थलपति विजय और निर्देशक के बीच दूसरा सहयोग है. एक्शन थ्रिलर में विजय, तृषा, संजय दत्त, गौतम मेनन, मिसस्किन और बाबू एंथोनी शामिल हैं. शूटिंग का पहला शेड्यूल जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शुरू हुआ और दूसरा शेड्यूल की शूटिंग फिलहाल चेन्नई में चल रही है. इसके मई तक खत्म होने की उम्मीद है. ये फिल्म इसलिए खास हैं क्योंकि इसके जरिए साउथ के दो पुराने प्रेमी एक बार फिर से पर्दे पर साथ आने वाले हैं.
01

जी हां हम यहां थलपति विजय और तृषा कृष्णन के बारे में बात कर रहे हैं. एक दौर में इन दोनों स्टार के बीच अफेयर की खबरों ने पूरी इंडस्ट्री को हिला दिया था. तबसे ये दोनों कभी साथ नहीं दिखे और 14 साल बाद ये जोड़ी फिर पर्दे पर दिखाई देगी. दिलचस्प बात ये भी है कि अभिनेत्री 40 की उम्र में भी कंवारी हैं और अभी भी उन्हें अपने सपनों का राजकुमार नहीं मिला.
02

तृषा कृष्णन के 40वें बर्थडे पर तस्वीर आई है और लियो के निर्माताओं ने एक प्यारा सा इशारा किया जिसने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है. उन्होंने लियो के सेट से विजय और त्रिशा की एक तस्वीर जारी की. इस फिल्म से दोनों की यह पहली तस्वीर भी है. इसे देखकर फैंस के होश उड़ गए और इसे हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहा है.
03

लियो को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट के पीछे का इस जोड़ी का 14 साल बाद पर्दे पर एक साथ कमबैक करना है. साल 2008 में दोनों आखिरी बार फिल्म कुरुवी में साथ नजर आए थे. उन दिनों ऐसी अफवाहें थीं कि दोनों का अफेयर चल रहा है और इसके तुरंत बाद उन्होंने साथ काम करना बंद कर दिया. हालांकि, अभिनेताओं ने हमेशा कहा कि वे अच्छे दोस्त थे.
04

एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा था कि वो और विजय करीबी नहीं थे. सिनेमा जगत में सिर्फ वो एक साथ काम करने वाले एक एक्टर्स हैं. इनकी पहली मुलाकात साल 2005 में ‘घिली’ के सेट पर हुई थी मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों स्टार्स के करीब आने की खबर ने थलापति की वाइफ संगीता सोरलिंगम को काफी निराश कर दिया था. इनके शादीशुदा रिश्तों के बीच मनमुटाव आ गया था. बाद में एक्ट्रेस ने मीडिया के सामने अपना बयान रखते हुए ही सभी अटकलों को खारिज कर दिया था.
05

तृषा ने साफ किया था कि उनके और थलापति विजय के बीच एक ही इंडस्ट्री का होने के नाते दोस्ती है और उनके बीच ऐसा कुछ नहीं है. आपको याद हो कि साथ काम करने वाली खबर से पहले विजय को लेकर तलाक की खबरें मीडिया में खूब रही थीं. बताया जा रहा था कि पति-पत्नी के बीच रिश्ते कुछ ठीक नहीं है.
06

साल की शुरुआत से ही खबर थी कि तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म ‘थलापति 67’ में नजर आने वाली हैं, जिसका टाइटल अब आया है. इससे पहले ये जोड़ी ‘घिल्ली’, ‘कुरुवी’, ‘थिरुपाची’ और ‘आथी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं.








