WTC फाइनल में ये खिलाड़ी मचाएगा कोहराम, 190 के स्ट्राइक रेट से कूट रहा रन, सौरव गांगुली ने की भविष्‍यवाणी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

सौरव गांगुली ने चेन्‍नई के खिलाड़ी की तारीफ की
कहा, मौका मिला तो वह फायदा उठाएंगे

नई दिल्‍ली. आईपीएल के मौजूद सीजन में कई पुराने धुरंधर के बल्‍ले की गूंज सुनाई दे रही है. इन्‍हीं में एक हैं अजिंक्य रहाणे. चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के इस 34 साल के खिलाड़ी ने लीग में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. रहाणे अब तक 7 मैचों में करीब 190 के स्ट्राइक रेट से 224 रन बना चुके हैं. इसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं. अजिंक्य रहाणे के इसी प्रदर्शन के आधार पर उन्‍हें विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल के लिए टीम इंडिया में जगह दी गई है. पूर्व कप्‍तान सौरव गांगुली ने रहाणे के डब्‍लूटीसी फाइनल में प्रदर्शन को लेकर भविष्‍यवाणी की है.

सौरव गांगुली का कहना है कि अजिंक्य रहाणे विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में धमाल करने वाले हैं. पूर्व कप्‍तान ने कहा, मुझे वह हमेशा से ही पसंद हैं. वह टीम इंडिया के लिए एक अच्छे खिलाड़ी रहे हैं. गांगुली ने कहा, मौके रोज नहीं मिलते हैं. अगर रहाणे को डब्‍लूटीसी फाइनल में टीम इंडिया में शामिल होने का मौका मिलता है तो वे इसका पूरा फायदा जरूर उठाएंगे. इसलिए मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं. बता दें कि भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मुकाबला 7 जून से लंदन के द ओवल मैदान में खेला जाएगा.

सौरव गांगुली ने केएल राहुल की इंजरी लेकर भी बात की. उन्होंने मीडिया से कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है. चोट के कारण उन्हें आईपीएल के साथ-साथ डब्लूटीसी फाइनल से भी बाहर होना पड़ा. हालांकि, चोटें खेल का ही हिस्सा हैं. गांगुली ने कहा कहा कि ये लड़के पूरे साल खेलते रहते हैं इसलिए इंजरी तो होंगी ही. मैं उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं.

सकलैन मुश्‍ताक क्‍यों बने न्‍यूजीलैंड के कोच? दिग्‍गज स्पिनर ने किया खुलासा, कीवियों की डूब गई लुटिया

जिंदा है प्‍लेऑफ में पहुंचने की उम्‍मीद
दिल्‍ली कैपिटल्‍स के डायरेक्‍टर सौरव गांगुली से जब उनकी टीम के प्लेऑफ में पहुंचने पर सवाल किया गया तो उन्‍होंने कहा, पिछले पांच मैच में हमने तीन में जीत दर्ज की है. अभी हमें पांच मैच और खेलने हैं, हो सकता है कि हम पांचों मुकाबले जीतें. बता दें कि प्‍वाइंट टेबल में दिल्‍ली कैपिटल्‍स अंतिम पायदान पर है. शनिवार को अपने होम ग्राउंड पर डेविड वॉर्नर की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भिड़ेगी.

Tags: Ajinkya Rahane, IPL 2023, Sourav Ganguly, WTC Final

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें