जमुई में बड़ा हादसा, DJ लोड गाड़ी ने पुलिस की जिप्सी में मारी टक्कर, 2 होमगार्ड जवान की मौत, 4 जवान घायल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

जमुई में सड़क हादसा, पुलिस की जिप्सी में पिकअप ने मारी टक्कर
2 होमगार्ड जवान की मौत, एक पुलिस अधिकारी समेत 4 जवान घायल,
पुलिस गश्ती के दौरान चकाई इलाके में हुआ हादसा

जमुई. बिहार के जमुई जिले के चकाई थाना (Chakai Thana) इलाके में बीती देर रात पुलिस की जिप्सी और डीजे (DJ) लदे पिकअप के बीच भीषण टक्कर हो गयी. इस घटना में पुलिस के दो होमगार्ड जवान की मौत हो गई, जबकि एक एएसआई समेत 6 पुलिस वाले घायल हो गए. घायल पुलिस वालों को इलाज के लिए देवघर और जमुई के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं इस हादसे में पिकअप वाहन पर सवार 3 लोगों के भी घायल होने की भी सूचना है.

सड़क हादसे में जिन दो होमगार्ड जवान की मौत हुई है उनका नाम अरविंद सिंह और कालेश्वर यादव बताया गया है. जानकारी के अनुसार चकाई थाना पुलिस महेशापत्थर के पास से गुजर रही थी तभी सामने से आ रही पिकअप वाहन से जबरदस्त टक्कर हो गई. घटना के बाद घायल जवानों को इलाज के लिए देवघर और जमुई भेजा गया. इसी दौरान देवघर में एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई जबकि दूसरे की मौत चकाई रेफरल अस्पताल में हुई. हादसे में जिन जवान की मौत हुई उसमें 55 वर्षीय अरविंद सिंह सोनो के महेश्वरी गांव के थे जबकि 52 वर्षीय कालेश्वर यादव भी सोनो इलाके के कसरोटी का रहने वाले थे.

Ajab-Gajab: ये तो हद हो गयी भाई! पहले पुल चुराया, फिर मोबाइल टावर और अब तो किया बड़ा कारनामा

वहीं इस घटना में चकाई थाना में तैनात ASI सच्चिदानद सिंह, होम गार्ड जवान वकील महतो, विनय कुमार, काशी कुमार और चालक सिपाही घायल है जिनका इलाज निजी क्लीनिक में हो रहा है. जानकारी के अनुसार मृतक होमगार्ड जवान अरविंद सिंह अपनी इकलौती बेटी की शादी आज शनिवार को तय करने वाले थे. इससे पहले शुक्रवार की रात उनकी मौत से पूरा परिवार सदमे में है. परिजनों का का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं हादसे में जिस दूसरे होमगार्ड जवान कालेश्वर यादव की मौत हुई है उनके परिवार का भी हाल बेहाल है.

इस मामले में लाइन डीएसपी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि चकाई थाना की पुलिस देर रात गश्ती कर रही थी, उसी दौरान डीजे लदे पिकअप वाहन ने पुलिस की जिप्सी को टक्कर मार दी. इस हादसे में दो जवान की मौत हो गई जबकि एक अधिकारी समेत कुछ जवान घायल है जिनका इलाज करवाया जा रहा है.

Tags: Bihar News, Jamui news, Road accident

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें