लालू यादव के साले सुभाष यादव समेत 7 लोगों पर FIR दर्ज, दबंगई से जमीन लिखवाने का आरोप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

लालू यादव के साले सुभाष यादव पर दबंगई से जमीन रजिस्ट्री कराने का आरोप.
सुभाष यादव, पत्नी रेणु देवी एवं बेटे समेत 7 लोगों पर बिहटा में एफआईआर दर्ज.

पटना. पटना जिले के बिहटा थाना में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद याद (RJD supremo Lalu Prasad Yadav) के छोटे साले व पूर्व सांसद सुभाष यादव एवं उनकी पत्नी रेणु और उनके बेटे समेत सात लोगों पर केस दर्ज किया गया है. इन सभी पर रंगदारी, दबंगई और जमीन पर कब्जा करने का मामला दर्ज हुआ है. बताया जाता है कि जमीन रजिस्ट्री कराकर पैसा नहीं देने का आरोप लगा है.

बता दें कि इससे पहले पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में भी गुहार लगायी थी. इसके बाद मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद बिहटा थाने में पूर्व सांसद उनके बेटे उनकी पत्नी समेत सात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गयी है. हालांकि मामला बेला मौजा का है जो नेउरा ओपी का बताया जाता है. सीएम के द्वारा जांच के आदेश के बाद जिलाधिकारी और एसएसपी के जांच के बाद बिहटा थाना में एफआईआर दर्ज कर आगे की अनुसंधान की जा रही है.

बताया जा रहा है कि बेला गांव में 7 कट्ठा जमीन 96 लाख में पूर्व सांसद सुभाष यादव ने अपने पत्नी के नाम रजिस्ट्री करा ली. उसके बाद उस जमीन को लौटाने की बात करते हुए उनके माता-पिता को उठाकर अपने घर ले गए और उनके बेटे से 60 लाख वापस ले लिया. इस दौरान कहा कि जमीन हम नहीं लेंगे, लेकिन पीड़ित से पैसा भी ले लिए और जमीन भी दबंगई से ले ली. इसके साथ ही उसे जान से मारने की धमकी देने लगे.

आपके शहर से (पटना)

थाने का चक्कर लगाकर थक जाने के बाद पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री जनता दरबार में गुहार लगायी जिसके बाद मुख्यमंत्री के द्वारा जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया गया. जांच के क्रम में सभी बातें सत्य पाई गईं, जिसके बाद वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार, बिहटा थाने में मामला दर्ज कराया गया.

बिहटा के थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार की मानें तो पीड़ित परिवार ने जो बातें कही हैं उन बातों पर एफआईआर दर्ज की गई है. आगे का अनुसंधान किया जा रहा है और दोषी जो भी लोग होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी. बहरहाल, जंगलराज का आरोप झेल चुका लालू परिवार का इस मामले में क्या रुख रहता है यह आने वाले दिनों में ही पता लग पाएगा.

Tags: Bihar News, Crime In Bihar, Lalu Yadav News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें