25 साल से कार के प्यार में पागल है शख्स, पहले तन्हाई में करता था रोमांस, अब खुलेआम किया संबंधों का ऐलान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


दुनिया में कई तरह के सनकी लोगों से आप मिले होंगे. हर किसी की सनक का एक दायरा होता है. उनके बारे में जानने के बाद सिर्फ ताज्जुब किया जा सकता है कि भला कोई ऐसा कैसे कर सकता है. आज हम जिस शख्स की बात कर रहे हैं, उसे अपनी कार से प्यार हो गया. ये प्यार आज का नहीं है. ये रिश्ता 1998 से चला आ रहा है. शुरुआत में शख्स ने रिश्ते को सभी की नजर से छिपाकर रखा. लेकिन इसके बाद उसने ऐलान कर दिया कि हां, उसे अपनी कार से प्यार
है.

अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें कौन सी बड़ी बात है? हर इंसान को उसकी कार जान से प्यारी होती है. उसे साफ़ रखना, उसकी सर्विसिंग करवाना, ये सब इसी प्यार के कारण किया जाता है. लेकिन जरा ठहरिये, हम जिस शख्स की बात कर रहे हैं, उसे अपनी कार से कुछ दूसरी ही तरह की मोहब्बत थी. वो अपने कार के साथ फिजिकल रिलेशन बनाता है. जी हां, सही पढ़ा आपने. इस शख्स को अपनी कार से फिजिकल अट्रेक्शन है. इस बात का ऐलान उसने सरेआम किया.

25 साल से है रिश्ता
अमेरिका के अर्कांसस में रहने वाले नथानिएल ने 2012 में अचानक चर्चा पाई थी. उसने टीवी चैनल टीएलसी पर अपनी कार से प्यार का ऐलान किया था. उसने बताया था कि 1998 चेवी मोंटे कार्लो कार से उसे मोहबब्त है. उसने अपनी कार का नाम चेस रखा था. उसने ये भी बताया कि वो अपनी कार के साथ फिजिकल रिलेशन भी बना चुका है. ये प्यार लव ऐट फर्स्ट साइट था. उसने जब पहली बार अपनी कार को देखा था, तब ही उसे अपनी कार से मोहब्बत हो गई थी.

” isDesktop=”true” id=”6109687″ >

सालों रखा सीक्रेट
नथानिएल ने अपनी कार से मोहब्बत को कई सालों तक सीक्रेट रखा. 37 साल के नथानिएल ने बताया कि उसने काफी सालों तक इस रिश्ते को छिपाकर रखा. लेकिन फिर उसे अहसास हुआ कि ऐसा कर वो चेस को धोखा दे रहा है. इस वजह से उसने अपने प्यार का इजहार खुलेआम कर दिया. उसने पहले अपने परिवार और दोस्तों को बताया. इसके बाद तो उसने टीवी पर आकर ही इसका ऐलान कर दिया. नथानिएल के मुताबिक़, उसके घर वाले इस रिश्ते को पहले नहीं अपना रहे थे. लेकिन अब उन्हें इस रिश्ते से कोई ऐतराज नहीं है.

Tags: Ajab Gajab, Khabre jara hatke, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें