मजबूरी में जब मिथुन का स्‍पॉट बॉय बना एक्टर, पिता को मुसीबत से बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम, पलटी बाजी और..

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. 80 और 90 के दशक में अनिल कपूर (Anil Kapoor) बॉलीवुड के चहेते स्टार रहे हैं. 66 साल के हो चुके अनिल कपूर आज बॉलीवुड में एक्टिव हैं. वह अक्सर अपनी फिट पर्सनालिटी की वजह से खबरों में छाए रहते हैं. बता दें भले ही अनिल कपूर ने अपने करियर की शुरुआत बेहद छोटे से किया लेकिन इसके बाद उन्होंने कई सारी फिल्मों में बतौर लीड एक्टर बन दर्शकों पर छा गए. उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. इसके साथ ही उन्होंने माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी, रानी मुखर्जी, करिश्मा कपूर, ऐश्वर्या राय, रवीना टंडन, शिल्‍पा शिट्टी सहित कई और एक्ट्रेस संग पर्दे पर खूब रोमांस किया है. हालांकि आपको यकीन नहीं होगा कि करियर के शुरुआत में अनिल कपूर कभी एक्टर मिथुन चक्रवर्ती का स्‍पॉट बॉय बनकर लोगों को फिल्म के सेट पर चाय तक सर्व किया है. चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से…

अनिल कपूर से जुड़ा यह किस्सा 1980 के समय का है. जब मल्टीस्टारर फिल्म ‘हम पांच’ की शूटिंग हो रही थी. इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती नसीरुद्दीन शाह, संजीव कुमार, राज बब्बर और अमरीश पुरी लीड रोल में थे. इस फिल्म का निर्देशन अनिल कपूर के पिता डायरेक्टर सुरेंद्र कपूर कर रहे थे.

‘हम पांच’ फिल्म से जुड़ा है किस्सा

बता दें कि जिस समय ‘हम पांच’ की शूटिंग हो रही थी, उन दिनों अनिल कपूर का परिवार कंगाली से गुजर रहा था. डायरेक्टर सुरेंद्र कपूर की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉफ साबित हुई थी. ऐसे में परिवार पर आर्थिक संकट का सामना कर रहा था. आपको एक मजेदार बात बता दें कि इस फिल्म में अनिल कपूर, मिथुन चक्रवर्ती का जो किरदार था वो निभाना चाहते थे, इस बात तो जब उन्होंने अपने पिता से शेयर किया तो उनके पिता ने मना कर दिया और कहा उन्‍हें एक हिट फ‍िल्‍म की सख्‍त जरूरत है. हीरो बनने के बजाय घर की बन रही इस फिल्म में जिम्‍मेदारी संभाल लो.

मिथुन चक्रवर्ती के बने स्पॉट बॉय
इसके बाद अनिल कपूर ने अपने पिता की बात मानी और पूरी स्टारकास्ट का ध्यान रखने लगे. सभी का खाना-पीना, रहना, आना, जाना और सेट तैयार होने पर उन्हें बुलाना जैसी सारी जिम्मेदारियां भी वो संभालने लगे. इसके साथ ही वह स्टारकास्ट और यूनिट को चाय पानी देने से लेकर रोज सुबह मिथुन चक्रवर्ती को जगाने का काम भी अनिल कपूर करने लगे. इस दौरान वह मिथुन चक्रवर्ती का स्पॉट बॉय बन कर रहे.

Tags: Anil kapoor, Entertainment news., Entertainment Special, Entertainment Throwback, Mithun Chakraborty

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें