क्या आप भी गर्मियों में पीते हैं मटके का पानी? 2 दिन में ही हो जाता है ऐसा हाल, कहीं आप भी तो नहीं पी रहे कीड़ा?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


भारत के लोग हर चीज ऑथेंटिक करना पसंद करते हैं. विदेशों में भले ही फ्रिज का कांसेप्ट बाद में आया लेकिन भारत में मटके का कांसेप्ट काफी पहले से है. मिट्टी के मटकों में पानी ठंडा रहता है. साथ ही उसका स्वाद भी बढ़ जाता है. अगर आप भी गर्मियों में मटके का पानी पीते हैं, तो ये वीडियो सिर्फ आपके लिए है. मटके के पानी में मिट्टी का एक सोंधापन आ जाता है. लेकिन मटके का पानी पीने से पहले आपको काफी ध्यान रखना चाहिए. अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो प्रॉब्लम में पड़ सकते हैं.

सोशल मीडिया पर मटके के पानी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मटके के पानी को पीने से पहले लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई. हम ज्यादातर मटके में पानी भरकर छोड़ देते हैं. सिर्फ गिलास में पानी भरकर पानी पी लेते हैं. मटके के अंदर पानी का क्या हाल है, ये हम चेक ही नहीं करते. लेकिन ये आपके हेल्थ के लिए मुसीबत पैदा कर सकता है. अगर आप ये वीडियो देखेंगे तो हैरान रह जायेंगे.

मटके में निकला कीड़ा
इस वायरल वीडियो में बताया गया कि मटके का पानी हमें कैसे पीना चाहिए? हमें मटके का पानी हर दो दिन में बदलकर मटके को अच्छे से धोना चाहिए. अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो पानी में कीड़े हो जाते हैं. भले ही आप मटके को ढंककर रखते हो या फिर हैंडल से पानी निकालते हो, लेकिन इसके बाद भी पानी में कीड़े हो जाते हैं. घड़े को हमेशा अंदर से धोना चाहिए. साथ ही पानी को हर दो दिन में चेंज करना चाहिए.

Tags: Ajab Gajab, Khabre jara hatke, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें