बारात निकलने से ठीक पहले दूल्हा हुआ गिरफ्तार; अब खा रहा जेल की हवा; जानें क्या है पूरा मामला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जांजगीर चांपा/ लखेश्वर यादव. जिले के शिवरीनारायण थाना अंतर्गत खरौद से अड़भार बरात जाने के लिए दूल्हा सज धज कर तैयार था. गाड़ियां भी तैयार खड़ी थी, बारात निकलने की तैयारी चल रही थी. लेकिन ऐन मौके पर पुलिस पहुंच गई और दूल्हा को गिरफ्तार कर थाने ले आई. आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर लोहर्सी निवासी प्रेमिका के साथ पांच साल तक दुष्कर्म किया. शादी के लिए प्रेमिका ने दबाव बनाई तो वह मुकर गया और अड़भार में रहने वाली दूसरी लड़की से विवाह कर रहा था.

थाना प्रभारी विवेक पांडेय ने बताया कि ग्राम लोहर्सी की रहने वाली दूसरे समाज की युवती का खरौद निवासी निरंजन आदित्य पिता राजकुमार आदित्य के साथ एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई के दौरान जान पहचान हुई. फिर दोनों में दोस्ती हो गई और धीरे धीरे दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे.

शादी की बात पर टाल-मटोल
युवक साल 2018 से शादी करने का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा, जब भी युवती शादी की बात करती तो युवक किसी बहाने शादी की बात को टाल देता था. आखिरकार युवक की शादी अड़भार में तय हो गई. 2 मई को बारात जाने वाली थी. इसकी जानकारी जब युवती को लगी तो वह थाने पहुंची और पुलिस को सारी जानकारी देते हुए युवक निरंजन आदित्य के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाई.

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि लड़के ने मंदिर में ले जाकर उसके साथ शादी भी की थी. पुलिस ने भादवि की धारा 376 के तहत अपराध दर्ज किया और तत्परता दिखाते हुए खरौद पहुंची. इधर बारात जाने के लिए दूल्हा सज संवर कर तैयार था. बारात निकलने की तैयारी चल ही रही थी वैसे ही पुलिस पहुंच गई और दूल्हा को गिरफ्तार कर थाने ले आई. पूछताछ के बाद आरोपित युवक निरंजन आदित्य ने अपना जुर्म स्वीकार किया. उसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें