Dhirendra Shastri News:मुस्लिम गुरु भी लगा रहे बजरंग बली की जय का नारा, बागेश्वर बाबा के दरबार में लगाएंगे अर्जी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इनपुट- रजनीश कुमार, अमरजीत शर्मा 

पटना. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) उर्फ बागेश्वर बाबा 12 मई को पटना आने वाले हैं. दरअसल पटना के नौबतपुर अंचल के तरेत पाली स्थान (मठ) में 13 से 17 मई को हनुमत कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री मुख्य कथा वाचक और पुरोहित होंगे. ऐसे में बागेश्वर बाबा के पटना आगमन को लेकर भले ही कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं, लेकिन कई लोग ऐसे हैं जो धीरेंद्र शास्त्री के पटना आगमन को लेकर काफी खुश हैं और उनके दरबार में अर्जी लगाने को तैयार हैं.

दरअसल धीरेन्द्र कुमार शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा के बिहार आगमन को लेकर गुरु रहमान काफी खुश हैं.  नौबतपुर अंचल स्थित तरेत गांव में बागेश्वर बाबा के कार्यक्रम के किए जापानी तकनीक से पंडाल बना रहे मुस्लिम कारीगर भी खुश हैं. वहीं पटना के चर्चित गुरू रहमान भी बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए जाने वाले हैं. बता दें, गुरु रहमान पटना में कोचिंग चलाते हैं. प्रतियोगी परीक्षा क’ तैयारी करने वाले छत्रों के बीच उनकी काफी लोकप्रियता है.

आपके शहर से (पटना)

Tags: Bageshwar Dham, Bihar News, PATNA NEWS

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें