CRPF Recruitment 2023: ‘ओवर ऐज’ हुए अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका, सीआरपीएफ दरोगा भर्ती में मिली छूट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अमित सिंह, प्रयागराज. दारोगा भर्ती का सपना देख रहे ओवर ऐज अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छी खबर है. अब उन्हें आयु सीमा में 2 वर्ष की छूट मिली है यानी अधिकतम 28 वर्ष की आयु को बढ़ाकर 30 वर्ष तक कर दिया गया है. सीआरपीएफ यानी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में दरोगा के लिए 212 पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं. खास बात है कि 30 वर्ष के भीतर वाले अभ्यर्थी भी इसमें आवेदन कर सकते हैं, जबकि अमूमन दरोगा की अधिकता आयु सीमा 25 से 28 वर्ष तक की ही होती है.

आवेदन की अंतिम तिथि 21 मई 2023 है. इस अवधि के भीतर ही आवेदन करके परीक्षा शुल्क ऑनलाइन दिया जा सकता है . विभाग की ओर से 24 और 25 जून के भीतर परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है. आवेदन तिथि समाप्त होने के बाद जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. एसआई पोस्ट के लिए आवेदन शुल्क 200 जबकि एएसआई के लिए 100 रुपये है. खास बात यह है कि एससी एसटी और महिलाओं के लिए कोई भी शुल्क नहीं देना होगा.

इन कैटेगरी में होगी भर्ती
कैटेगरी वाइस पोस्ट की बात करें तो सब इंस्पेक्टर रेडियो ऑपरेटर के 19 पद , सब इंस्पेक्टर क्रिप्टो के 7 पद, सब इंस्पेक्टर टेक्निकल के 5 पद ,सब इंस्पेक्टर सिविल मेल के 20 पद, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर टेक्निकल के 146 पद, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 15 पद पर भर्तियां होनी है. इनमें सब इंस्पेक्टर रेडियो ऑपरेटर के लिए फिजिक्स से बैचलर होना जरूरी है. फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथमेटिक्स और कंप्यूटर साइंस में कोई एक सब्जेक्ट कंपलसरी है. वहीं अन्य विभागों से संबंधित योग्यता अलग अलग है.

आपके शहर से (इलाहाबाद)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

Tags: Allahabad news, CRPF, Jobs news, Prayagraj, Uttar pradesh news, सरकारी नौकरी

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें