आज का राशिफल, 06 मई 2023: मेष, वृष राशि वाले शत्रुओं से संभलकर रहें, मिथुन राशि वालों के घर में शांति बनी रहेगी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 06 May 2023)

आज के दिन का आरंभ बहुत अच्छा होगा. शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा बना रहेगा. दोपहर के बाद नए काम करने की सलाह आपको नहीं दी जाती है. वाणी और व्यवहार पर संयम बरतें. राग-द्वेष से दूर रहें तथा अपने शत्रुओं से संभलकर चलें. स्वास्थ्य भी संभालें. आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त करने के लिए दिन अच्छा है. ध्यान और पूजा-पाठ से मन शांत बना रहेगा.

वृष राशिफल (Vrishabh Rashifal, 06 May 2023)

व्यापार में यश और सफलता मिलेगी. साथी कर्मचारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा. आर्थिक लाभ होगा. विरोधियों को पीछे छोड़ पाएंगे. दोपहर बाद मनोरंजन में आपका ध्यान रहेगा. प्रियपात्र से मुलाकात आपके मन को खुश रखेगी. नए वस्त्र और घर की सुंदरता पर धन का व्यय होगा. मान सम्मान मिलेगा.

मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 06 May 2023)

आज का आप का दिन किसी खास चर्चा में गुजर सकता है. आप अपनी कल्पनाशक्ति से कुछ नया कर पाने में समर्थ रहेंगे. शारीरिक और मानसिक रूप से खुश रह सकते हैं. दोपहर के बाद व्यापार में थोड़ी परेशानी आ सकती है. घर में शांति का वातावरण बना रहेगा. विरोधियों के समक्ष आप विजयी होंगे. सहकर्मचारियों का साथ मिलेगा.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें