Rewari Crime news : सातवीं के छात्र की बेरहमी से पिटाई, छोटी से घटना पर भड़का स्कूल का निदेशक, दर्ज हुआ मुकदमा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरपिंदर सिंह/रेवाड़ी.रेवाड़ी में एक प्राइवेट स्कूल के निदेशक पर सातवीं क्लास के छात्र की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है. छात्र के शरीर पर पिटाई के निशान देकर कोई भी हैरान रह जाएगा कि स्कूल में शिक्षा देने वाले शिक्षक इतने ब बेरहम हो सकते है. इस मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

बता दें कि महेन्द्रगढ़ जिले के गांव खैरानी का रहने वाला प्रमोद रेवाड़ी के बावल स्थित एक कंपनी में कार्यरत है. वह अपने परिवार के साथ नारनौल रोड स्थित लक्ष्मीनगर की गली नंबर-3 में किराए पर रहता है.प्रमोद ने कहा कि उसके दो बच्चे है, दोनों गांव लाखनौर स्थित विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं. बड़ा बेटा 7वीं और छोटा बेटा तीसरी क्लास में है. गुरुवार की सुबह दोनों स्कूल में गए थे. परिजनों का कहना है कि उसके बेटे ने साथी छात्र के कहने पर किसी लड़की का नाम पूछा था. जिसके बाद उसके बेटे कि बेरहमी से पिटाई की गई.

स्कूल के निदेशक सुधीर यादव पर दर्ज हुआ मुकदमा
परिजनों की इस बात की सूचना तब लगी जब बेटा घर आया और बेसुध हो गया. जिसके बाद परिजनों ने बेटे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की सूचना पुलिस को दी. आरोप है कि स्कूल के निदेशक सुधीर यादव ने छात्र कि बेरहमी से पिटाई की थी.इस मामले में स्कूल के निदेशक सुधीर ने भी सफाई दी है. स्कूल का कहना है कि उनकी तरफ से कोई पिटाई नहीं की गई. केवल डांट लगाई गई थी. वहीं इस मामले में सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर स्कूल के निदेशक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने धारा 323 IPC व 75 JJ ACT के तहत केस दर्ज कर किया है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 00:19 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें