Buxar News : जिले में आदर्श आचार संहिता, जानिए नगर निकाय चुनाव को लेकर कब होगा मतदान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


गुलशन सिंह/बक्सर. जिले में नगर निकाय चुनाव सम्पन्न होने के बाद बचे हुए दो अन्य जगहों का चुनाव सम्पन्न कराने की घोषणा फिर से कर दी गई है. जिले के इटाढ़ी नगर पंचायत व डुमरांव नगर परिषद में आगामी 9 जून को चुनाव होना है. इसके लिए 9 से 17 मई तक नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा. डीएम अंशुल अग्रवाल ने चुनाव के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि नगर निकाय चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता प्रभावी है. 11 जून को परिणाम घोषित होने के साथ ही इटाढ़ी नगर पंचायत व डुमरांव नगर परिषद में सरकार गठन का रास्ता साफ हो जाएगा.

सुबह सात बजे से 11 जून को होगा मतगणना
डीएम अंशुल अग्रवाल ने बताया कि निर्वाचन आयोग से प्राप्त चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 17 मई तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे. पूर्वाह्न 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किया जाना है. नामांकन पत्रों की जांच 18 से 20 मई तक होगी. 21 से 23 मई के बीच नामांकन पत्र वापस लिए जाने की अंतिम तिथि तय की गई है.

24 मई को अंतिम रूप से चुनाव में शामिल उम्मीदवारों की सूची और उन्हें चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा. वहीं 9 जून को मतदान होगा. मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होना है. जबकि 11 जून को मतगणना की प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू होगी और जल्द चुनाव परिणाम जारी कर दिया जाएगा.

आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई
डीएम अंशुल अग्रवाल ने बताया कि यदि कोई भी प्रत्याशी अथवा उनके समर्थक शांति भंग करने का प्रयास करते हैं या आदर्श आचार संहिता का उलंघन करते पकड़े जाते हैं तो उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. डीएम ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त डॉ.महेंद्र पाल, सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद कुमार के साथबाज़ार समिति में ईवीएम वज्र गृह का भी निरीक्षण किया.

Tags: Bihar News, Buxar news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें