Dungarpur news : फुटपाथ पर जूते-चप्पल की दुकान, 50 से 100 रुपये में मिलेगी सस्ती व टिकाऊ चप्पल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


जुगल कलाल/डूंगरपुर. आमतौर हम बाथरूम या घर पर पहनने के लिए सस्ती चप्पल खरीदते हैं. आज हम आपको डूंगरपुर में ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे जहां आपको सस्ते और टिकाऊ चप्पल मिलेंगी. डूंगरपुर में इन दिनों कलेक्ट्री रोड पर आपको सड़क किनारे जूते-चप्पल की अस्थायी दुकान लगी हुई है. जो यहां से गुजरने वालों को काफी आकर्षित कर रही है.

कलेक्ट्री रोड पर लगी अस्थायी जूते-चप्पल दुकान पर आपको बच्चों से लेकर बड़ों के चप्पल मिल जाएगी. यहां पर 50 रूपये से शुरू होकर 100 रूपये तक चप्पल मिलती है. जिसमें की 30 ज्यादा वेरौटी की चप्पल यहां मिलते है. इसमें बच्चों के चप्पल, महिलाओं के चप्पल और पुरषों के चप्पल शामिल है.

तिरपाल भी मिलेगा यहां
फुटपाथ पर चप्पल के आलावा तिरपाल और लड़कियों के पजामने भी मिल जाएंगे. तिरपाल की उसकी साइज के अनुसार रेट है. 9*12 का तिरपाल 450 रूपये में, 12*15 850 रूपये और 18*30 तिरपाल 2500 रूपये में मिलेगा. वहीं, लड़कियों के पजामने बात करे तो यहां पर अलग – अलग डिजाइन के मिल जायेगे. लेकिन उनकी कीमत सबसे की फिक्स है वो है 50 रुपया.

न किराया ना बिजली बिल इसलिए बेचते हैं सस्ता
सड़क किनारे दुकान लगाने वाले सिंधी कॉलोनी निवासी उमेश सिंधी बताते है कि, भीलवाड़ा से फैक्टरी से सारा माला मंगवाते है और उसकी बिक्री करते है. वो 50 रूपये से लेकर 60, 70, 80 और 100 रूपये तक की चप्पल बेचते है.यहां दुकान लगाने के लिए न रेंट देना है और न बिजली बिल. एक जोड़ी पर 20 से 30 रुपये की बचत है. सीधा फैक्ट्री से माल लेकर यहां आते हैं इसलिए भी सस्ता बेच पाता हूं.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 05, 2023, 21:55 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें