
अंकित कुमार सिंह/ सीवान:बिहार के सीवान जिले के अरसंडा बहरान में एक दिवसीय घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें हिस्सा लेने के लिए बिहार के आरा, बक्सर, मुजफ्फरपुर, चंपारण, सीवान, छपरा, पटना, गोपालगंज एवं यूपी के बलिया, देवरिया सहित अन्य कई जिलों से नामी घोड़े पहुंचे थे इस दौरान घुड़सवारों ने मैदान में तरह-तरह के करतब भी दिखाए. घुड़सवारों ने घोड़े की रफ्तार से दर्शकों का दिल जीता. वहीं इस प्रतियोगिता में कुल 30 से अधिक घोड़ों ने हिस्सा लिया था. जहां यह प्रतियोगिता 5 घंटे तक चली.
घुड़दौड़ में आरा के घोड़ा रॉकेट ने मारी बाजी
सीवान में आयोजित प्रतियोगिता में 30 से अधिक घोड़ों ने हिस्सा लिया था. आयोजन समिति की ओर से निर्धारित सारे मानकों पर बेहतरीन दौड़ का प्रदर्शन करते हुए आरा के झझवा के हरेराम सिंह का घोड़ा रॉकेट ने सभी प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया. रॉकेट अपने बेहतरीन चाल के लिए उत्तरप्रदेश और बिहार में अच्छे घोड़ों की श्रेणी में शामिल हो गया है. रॉकेट अब तक एक दर्जन से अधिक दौड़ प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल कर चुका है. इस बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं में रॉकेट ने अब तक 5 बाइक भी जीती है. वहीं इस प्रतियोगिता में शील्ड पर कब्जा जमा कर दुधारू गाय को जीता है.
बक्सर के राजू दूसरे और आरा का बहादुर तीसरे स्थान पर रहा
घोड़ा रेस प्रतियोगिता में बक्सर के रहने वालेभगवान सिंह का घोड़ा राजू दूसरा और आरा के मुक्तिनाथ महतो के घोड़ा बहादुर तीसरे स्थान पर रहा. बक्सर के भगवान सिंह को कुलर तथा तीसरे नंबर के विजेता आरा के मुक्ति नाथ महतो को छोटा कुलर व घड़ी मिला. वहीं इस घुडदौड़ को देखने के लिए 10,000 से संख्या में दर्शक पहुंचे हुए थे जहां दर्शकों ने घुड़दौड़ का लुफ्त उठाया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bihar News, Siwan news
FIRST PUBLISHED : May 05, 2023, 21:19 IST








