
कैलाश कुमार/बोकारो. बोकारो के सेक्टर वन मुख्य सड़क किनारे स्थित इंजीनियर मशरूम वाले की गाड़ी काफी प्रचलित है. यह खासतौर पर मशरूम से जुड़े विभिन्न डिश के लिए जानी जाती है. इस दुकान पर मशरूम से जुड़े विभिन्न वैरायटी के व्यंजन जैसे मशरूम रोलस, मशरूम चिल्ली, मशरूम 65 और मटका नूडल बनाए जाते हैं यहां 30 रुपए से लेकर 200 रुपए तक लजीज मशरूम व्यंजनों का लुफ्त उठा सकते हैं. वहीं 90 की खास मटका नूडल्स ग्राहकों को काफी पसंद आती है.
इंजीनियर मशरुम वाला के संचालक कमलेश ने न्यूज़ 18 से बातचीत में बताया कि वह बीते 4 महीने से दुकान चला रहे हैं. रोजाना शाम के 5:00 बजे से लेकर रात के 10:00 बजे तक उनकी दुकान खुली रहती है.
शुरू से ही था बिजनेस का मन
कमलेश ने बताया उनका मन शुरू से ही बिजनेस करने में था. इसलिए ओड़िसा से इंजीनियरिंग कॉलेज से पढ़ाई पूरी करने के बाद खुद का स्टाल इंजीनियरिंग मशरूम वाला खोलने का निर्णय लिया. फि़लहाल कमलेश स्टॉल चलाने के साथ मशरूम की खेती भी करते हैं. कमलेश ने बताया कि ग्राहकों को मशरूम से जुड़े व्यंजन खूब पसंद आ रहे हैं. उनकी प्रतिक्रिया भी अच्छी मिल रही है. यहां रोजाना 200 प्लेट मशरूम से जुड़े व्यंजनों की बिक्री हो जाती है. सबसे अधिक मशरूम चिल्ली और मटका नूडल्स ग्राहकों द्वारा खूब पसंद की जाती है.
मटका नूडल्स बनाने की प्रक्रिया को लेकर कमलेश ने बताया कि सबसे पहले नूडल्स और मशरूम को गरम कर विभिन्न सब्जियों और मसाला डालकर पकाया जाता है फिर मटके को आग में तेज तपाकर बटर डालकर मिट्टी के बर्तन पर मिलाया जाता है. फिर उस पर नूडल्स को डालकर बंद कर दिया जाता है.
इससे नूडल्स अच्छी तरह से पककर तैयार हो जाता है. जिसके बाद ग्राहक को मटके और प्लेट पर परोस कर दे दिया जाता है. दुकान पर मटका नूडल्स खाने आए ग्राहक अमित ने बताया कि मटका नूडल्स का स्वाद काफी अच्छा और यूनिक है. साथ ही यहां अधिक मात्रा में नूडल्स मिलते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bokaro news, Food, Jharkhand news
FIRST PUBLISHED : May 05, 2023, 20:04 IST








