Madhubani News : मैकेनिकल इंजीनियरिंग कर शुरू किया स्टार्टअप, हुनर के अनुसार लोगों को मिल रहा रोजगार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजाराम मंडल/ मधुबनी.पिछले दो-तीन वर्षों में तरह-तरह के स्टार्टअप की शुरुआत की गई है. इसका नतीजा भी बढ़िया आ रहा है. यही कारण है कि बिहार में भी स्टार्टअप की धूम शुरू हो चुकी है. मधुबनी में भी एक मैकेनिकल इंजीनियर के द्वारा ‘द मास्टर टच’नाम का  एक सर्विस प्रोवाइडर स्टार्टअप शुरू किया गया है. यह न सिर्फ आमलोगों की जरूरतों को पूरा करता है, बल्कि मजदूरों को काम भी देता है. मधुबनी कलेक्ट्रेट-कोर्ट कैम्पस के समीप इस कंपनी का ऑफिस है, जहां से जुड़कर आप अपने हुनर के अनुसार काम मांग सकते हैं.

50 से ज्यादा लोगों को दे रहे काम

मधुबनी जिले के रहने वाले रौशन कुमार नेअपनी पढ़ाई बैंगलोर से की है. वे पेशे से मैकेनिकलइंजीनियर हैं. रौशन बताते हैं कि शुरू से ही उनका लक्ष्य कुछ अलग हटकर करना था. खुद के साथ-साथ दूसरों को भी रोजगार उपलब्ध कराना है. इसी सोच के साथ उन्होंने’द मास्टर टच’ नाम से कंपनी शुरू की है. इससे जुड़कर अभी तक 50 से ज्यादा लोग काम कर रहे हैं और प्रति माह 20 से 25 हजार रुपया कमा रहे हैं. आने वाले दिनों में और लोगों को रोजगार देने का प्रयास किया जाएगा.

हुनर के अनुसार देते हैं काम

रौशन बताते हैं कि उनकी कंपनी में हुनर के अनुसार लोगों को काम दिया जाता है.पढ़े हुए से लेकर अनपढ़ तक को रोजगार देते हैं. वे कहते हैं कि अक्सर लोगों के घरों में कारपेंटर, पेंटर, प्लम्बर, लेबर का काम रहता है और वे इसके जानकर को ढूंढ़ने में परेशान होते रहते हैं, तो वहीं दूसरी ओर जिनके पास इस तरह का हुनर होता है, उन्हें रेगुलर काम नहीं मिल पाता है. उनकी कंपनी जरूरतमंद लोगों को सर्विस प्रोवाइड करती है. इससे कामगारों को काम मिल जाता है.रौशन कहते हैं कि जो लोग घर पर रहकर अच्छी आमदनी करना चाहते हैं, वे उनकी कंपनी से जुड़ सकते हैं.

Tags: Bihar News, Madhubani news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें