Gold Price Today: सोना चला चांदी से उलटी चाल, गोल्‍ड के भाव में ₹160 की गिरावट, जानिए लेटेस्ट रेट्स

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

सोना गिरावट के साथ 62,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद
चांदी की कीमत भी 650 रुपये की तेजी
सोने का भाव जानने के लिए इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल दें

Gold-Silver Prices Today: वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में शुक्रवार को बदलाव देखने को मिल रहा है. दस ग्राम सोना सस्ता होकर 62,040 रुपये का हो गया है. एक किलो चांदी की दरों में मामूली तेजी आई है और अब यह 77,950 रुपये में बिक रही है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने यह जानकारी दी है.

दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 160 रुपये की कमजोरी के साथ 62,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 62,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था.

आज कितने पर पहुंच गई चांदी?
इसी तरह चांदी की कीमत भी 650 रुपये की तेजी के साथ 77,950 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में सोना हाजिर भाव 160 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 62,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था.’’

ये भी पढ़ें- World Oldest Gold: खुदाई में मिला सबसे पुराना सोना! सदियों से दबा था जमीन के नीचे, देखिए एक झलक

विदेशी बाजारों में सोने में गिरावट
विदेशी बाजार में सोना गिरावट के साथ 2,040 डॉलर प्रति औंस और चांदी तेजी के साथ 25.88 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी.

मिस्ड कॉल से सोने का रेट जानना है बेहद आसान
उल्लेखनीय है कि आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.

जनवरी-मार्च में भारत में गोल्ड डिमांड 17 फीसदी घटी
गौरतलब है कि इस साल जनवरी-मार्च में भारत में गोल्ड डिमांड 17 फीसदी घटी है. इस दौरान गोल्ड डिमांड 17 फीसदी घटकर 112.5 टन रहा है. जनवरी-मार्च में बुलियन इंपोर्ट बिना बदलाव 134 टन पर रहा है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक जनवरी-मार्च में सोने की ग्लोबल डिमांड 13 फीसदी घटी है. इस दौरान ग्लोबल गोल्ड डिमांड 13 फीसदी घटकर 1,081 टन पर आ गई है.

Tags: 22 carat gold, 24 carat gold, Gold, Gold price, Gold Price Today, Silver price, Silver Price Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें