Hazaribag News: जयमाला के बाद स्टेज पर आ धमका प्रेमी, दुल्हन की भरी मांग; देखता रह गया बेचारा दूल्हा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सुशांत सोनी/हजारीबाग. बैंड बाजे के साथ बारात लेकर पहुंचा दूल्हा देखता रह गया और दुल्हन के प्रेमी ने सबके सामने जयमाला के स्टेज पर उसकी मांग भर दी. हालांकि फिर बाद में बाराती और शराती (घराती) ने मिलकर प्रेमी की पिटाई कर दी. लेकिन इस घटना के बाद दूल्हा रात में ही बारात लेकर लौट गया और सुबह पंचायत और जन प्रतिनिधियों की पहल पर प्रेमी संग लड़की की शादी कराई गई. हजारीबाग में इस शादी को लेकर हर तरफ चर्चा चल रही है.

ये पूरा मामला हजारीबाग के ईचाक प्रखंड अंतर्गत खुटरा गांव के बेरीटांड़ मोहल्ला का है. जहां बुधन राम की बेटी प्रीति कुमारी की शादी कटकमदाग प्रखंड के बनहे गांव निवासी सागर कुमार के साथ तय हुई थी. 3 मई को सागर कुमार बारात लेकर दुल्हन लेने बुधन राम के घर पहुंचा था. जयमाला स्टेज पर वरमाला की रस्म हुई. इसके बाद लड़क व लड़की एक दूसरे को मिठाई खिला रहे थे. तभी अचानक लड़की का प्रेमी सनी कुमार अपने दोस्तों के साथ आ धमका.

सिंदूर लेकर प्रेमी चढ़ा स्टेज पर
सनी अपने साथ सिंदूर लेकर आया था. अचानक वो स्टेज पर चढ़ गया. बारात और गांव वालों के सामने उसने दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दी. ये नज़ारा देख हर कोई हैरान रह गया.  हालांकि तत्काल बारात और शराती पक्ष के लोगों ने प्रेमी व उसके दोस्तों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी. फिर दूल्हा बारात लेकर रात में लौट गया. इधर सुबह पंचायत हुई और सभी की रजामंदी से प्रेमी के साथ लड़की की शादी करा दी गई. इसके बाद लड़की बाबूल के घर से प्रेमी के घर के लिए विदा हुई.

ऐसे परवान चढ़ी मोहब्बत
लड़की के पिता बुधन राम ने बताया कि सनी कुमार बरही प्रखंड के कदवा गांव में अपने नाना के घर रहता था. वहां लड़की छेड़खानी के आरोप में ग्रामीणों ने मारपीट कर भगा दिया था. फिर ये खुटरा गांव में अपने बहनोई के घर रहने लगा. इसी दौरान प्रीति के करीब आया. उन्होंने बताया कि उन्हें दोनों के प्रेम प्रसंग की भनक नहीं थी. इसलिए दूसरी जगह बेटी की शादी तय की थी. पंचायत व जनप्रतिनिधियों की पहल पर बेटी की शादी उसके प्रेमी सनी कुमार के साथ कराई गई. इस घटना के बारे में पुलिस को सूचना नहीं दी गई है.

Tags: Hazaribagh news, Wedding Ceremony

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें