Video: हिंदुओं को ‘सलाम’ कर रहे मुसलान! बिहार के वैशाली से निकला मोहब्बत का पैगाम, गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल, हिंदुओं ने रात भर में करवाई कब्रिस्तान की बाउंड्री.
कब्रिस्तान की बाउंड्री तोड़ कर जमीन को जेसीबी और ट्रैक्टर से कर दिया था समतल.
मामले में एक आरोपी गिरफ्तार. दंडाधिकारी और पुलिस बल को किया गया था तैनात.

हाजीपुर. खबर वैशाली के महुआ से है जहां हसनपुर ओस्ती गांव में कुछ लोगों ने कब्रिस्तान का बाउंड्री तोड़कर उसे जेसीबी और ट्रैक्टर से समतल कर दिया था. लेकिन, इस कड़वाहट को पीछे छोड़ते हुए सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करती कहानी वैशाली से सामने आई है, जहां ट्रैक्टर से जोतकर जिस कब्रिस्तान को मैदान बना दिया गया था उसकी बाउंड्री हिंदुओं ने मिलकर करवाई. अब मुस्लिम समुदाय के लोग हिंदु समाज के लोगों को सलाम करते हुए कह रहे हैं कि आप ही सच्चे भाई जान हैं.

हाजीपुर. खबर वैशाली के महुआ से है जहां हसनपुर ओस्ती गांव में कुछ लोगों ने कब्रिस्तान का बाउंड्री तोड़कर उसे जेसीबी और ट्रैक्टर से समतल कर दिया था. इसकी सूचना मिलने पर वहां स्थानीय मुस्लिमों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय हिंदुओं का भी जमावड़ा हुआ. तत्काल ही जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी गई. इसके बाद मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचे और लोगों से बातचीत कर मामले को शांत किया. हिंदू भाइयों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रात भर में फिर से कब्रिस्तान के बाउंड्री को ठीक कर दिया गया. वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

बताया जा रहा है कि नरेगा के तहत होने वाले काम के पैसे का बंदरबांट करने के लिए आनन-फानन में यह हरकत की गयी थी. जिसका आरोप स्थानीय पंचायत समिति के ऊपर लोगों ने लगाया है. इस विषय में स्थानीय अरुण कुमार ने बताया कि दुखद घटना है, ऐसा नहीं होना चाहिए था. ऐसा कभी नहीं हुआ कि ट्रैक्टर जेसीबी से कब्रिस्तान की जमीन समतल बना दी गयी हो.

आपके शहर से (पटना)

स्थानीय मुस्लिमों ने बताया कि इस मजहब में चप्पल उतार कर जाया जाता है. यह समिति हसनपुर ओस्ती पंचायत की पूनम देवी के खिलाफ आवेदन दिया गया है. वहीं स्थानीय मोहम्मद शोएब ने कहा कि यह घटना जो हमलोगों को किसी भी गांव वाले को पता नहीं चला और पंचायत समिति ने रात में तुड़वा करके जेसीबी से और ट्रैक्टर से एक तरफ से प्लेन कर दिया गया.

Tags: Bihar News, Communal Tension, Vaishali news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें