कौशांबी: राम कथा के निमंत्रण को लेकर एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल भैया का दौरा
कौशांबी। प्रतापगढ़ जिले के एमएलसी कुंवर अक्षय प्रताप सिंह गोपाल भैया बागेश्वर सरकार की राम कथा के निमंत्रण को लेकर कौशांबी पहुंचे। इस दौरान सायरा स्थित मां शीतला अतिथि गृह में बैठक आयोजित की गई। बैठक में राम कथा के आयोजन की जानकारी साझा की गई और लोगों को कथा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया।
बताया गया कि प्रतापगढ़ जिले के बेती कुंडा में आगामी 17 नवंबर से 20 नवंबर तक चार दिवसीय राम कथा का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा हुई। एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह के कौशांबी दौरे को लेकर स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें राम कथा के निमंत्रण और आयोजन में सहभागिता को लेकर बातचीत हुई।

बैठक में जिलाध्यक्ष इरफान अहमद, बलवीर सिंह चौहान, अश्वनी सिंह, कुलदीप पटेल, अनिल केशरवानी, रमाशंकर, आशीष केशरवानी, संजय सरोज और मेराज समेत तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने राम कथा के आयोजन की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा की।








