दो अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में पथरी को लेकर बड़ा अंतर, सिग्मा डायग्नोस्टिक्स सेंटर पर उठे सवाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

एक रिपोर्ट में दाएं गुर्दे में दो पथरी, दूसरी में बाएं गुर्दे में भी 6 एमएम की पथरी का दावा; जांच की विश्वसनीयता पर सवाल

कौशाम्बी। जिले में अल्ट्रासाउंड जांच की विश्वसनीयता को लेकर सिग्मा डायग्नोस्टिक्स सेंटर सवालों के घेरे में है। आरोप है कि सेंटर के डॉ. इकरार अहमद की रिपोर्ट में एक मरीज के दाएं गुर्दे में महज दो पथरी बताई गईं, जबकि बाएं गुर्दे में पथरी नहीं होने का उल्लेख किया गया। वहीं, प्रयागराज के एक अन्य

डायग्नोस्टिक्स सेंटर में कराई गई जांच की रिपोर्ट में दाएं गुर्दे के साथ बाएं गुर्दे में भी 6 एमएम की पथरी पाए जाने की बात सामने आई है। दोनों रिपोर्टों में सामने आए इस अंतर ने जांच की सटीकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, केवल रिपोर्टों में अंतर के आधार पर लापरवाही या जानबूझकर गलत जांच किए जाने की पुष्टि नहीं की जा सकती। इसके लिए विशेषज्ञों की राय और निष्पक्ष जांच जरूरी है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें