बकरी विवाद में लाठी-डंडों से पीटी गई महिला की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी। चरवा थाना क्षेत्र के पश्चिम थोक गांव में बकरी को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल में सोमवार रात करीब आठ बजे चेतना देवी ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

मृतका के पति राकेश कुमार के मुताबिक, 8 अक्टूबर की शाम उनकी पत्नी चेतना देवी घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान बकरी को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गांव की सुशीला देवी और उनकी बेटी सोनाली ने चेतना देवी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं और बेहोश हो गई थीं। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

परिजनों ने घायल महिला को उपचार के लिए प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पति की तहरीर पर 10 अक्टूबर को चरवा थाने में सुशीला देवी और सोनाली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

महिला की मौत के बाद मामले में आगे की कार्रवाई के लिए चरवा पुलिस प्रयागराज पहुंची है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें