कौशाम्बी- राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में धर्मा देवी इंटर कॉलेज के छात्र प्रतिभाग करेंगे विद्यालय टीम ने उन्हें योगासन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना किया है 70 वी राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता कौशाम्बी जनपद से पहली बार 06 बालक प्रतिभाग करेगे आजमगढ़ के शिवली इण्टर कॉलेज में 09 अक्टूबर से 12 अक्टूबर को आयोजित होने वाली राज्य स्तर की प्रतियोगिता में धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कंनवार के 06 छात्र गौरव चौधरी, हर्ष राज पूत शिवम कुमार, आदित्य सिंह, हर्ष व अनुराग मौर्य प्रयागराज मण्डल का प्रतिनिधित्व करेगे कौशांबी जनपद बनने के बाद पहली बार छात्र कौशाम्बी जनपद से राज्य स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे है विद्यालय प्रबंधक डॉक्टर रामकिरण त्रिपाठी ने कहा कि यह सम्पूर्ण जनपद के लिए गौरव की बात है राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए विद्यालय परिवार द्वारा गुरुवार को प्रातः बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं देकर विदा किया गया ।विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ रामकिरण त्रिपाठी एवं विद्यालय परिवार द्वारा विद्यार्थियों को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी गयी








