वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में शिष्य की संदिग्ध मौत का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रयागराज–

वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में शिष्य की संदिग्ध मौत का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा,

इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता प्रहलाद कृष्ण शुक्ला ने चीफ जस्टिस को लेटर पिटिशन भेजी,

याचिका में एसआईटी जांच की मांग की गई,

मथुरा के वृंदावन स्थित संत प्रेमानंद जी महाराज के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में 25 वर्षीय साधु रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की कूदने से हुई थी मौत,

याचिकाकर्ता ने मामले की निष्पक्षता और सच को सामने लाने के लिए हाईकोर्ट की सीधी निगरानी में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन करने या फिर मजिस्ट्रियल जांच कराने का अनुरोध किया है,

साथ ही पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के निर्देश देने की गुहार लगाई गई है,

याचिका में इस बात पर चिंता व्यक्त की गई है कि श्री हित राधा केली कुंज ट्रस्ट की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें