कौशाम्बी। गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 को जनपद पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण ने महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों अहिंसा, सत्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं स्वच्छता को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज को सलामी भी दी गई।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन के सफाई कर्मचारियों को अंगवस्त्र व शॉल उड़ाकर सम्मानित किया। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी अमिता सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इसके अलावा जनपद के सभी थानों एवं पुलिस चौकियों पर भी गांधी जयंती कार्यक्रम आयोजित कर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।








